• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

EPFO WhatsApp Helpline Number: अब कर्मचारी वाट्सऐप पर मैसेज कर पा सकते हैं पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या का समाधान

  • October 14, 2020
EPFO WhatsApp Helpline Number: अब कर्मचारी वाट्सऐप पर मैसेज कर पा सकते हैं पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या का समाधान

नई दिल्ली । रिटायरमेंट फंड निकाय ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए वाट्सएप हेल्पलाइन सेवा लॉन्च की है। इस सेवा के लॉन्च होने से ईपीएफओ सदस्यों की शिकायतों का त्वरित निवारण हो सकेगा। यह सुविधा EPFO ​​के पहले से मौजूदा विभिन्न शिकायत निवारण माध्यमों जैसे- EPFiGMS पोर्टल, CPGRAMS, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक और ट्विटर) और एक समर्पित 24×7 कॉल सेंटर के अतिरिक्त है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘अपने सदस्यों के जीवन अनुभव को और अधिक बढ़ाने के लिए, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सब्सक्राइबर्स को निर्बाध और बिना रुकावट सेवा वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपनी निर्बाध पहलों की श्रृंखला के तहत एक वाट्सएप आधारित हेल्पलाइन-कम-शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की है।’

वाट्सएप भारत में संचार के लिए एक विशाल मंच के रूप में उभर रहा है। ईपीएफओ ने इसी असाधारण मौके का फायदा उठाया है। यह एप अपने सभी हितधारकों के साथ सीधे पहुंचने और संवाद करने की सुविधा प्रदान करता है। यह पहल पीएफ (PF) ग्राहकों को ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर सीधे बातचीत करने की सुविधा प्रदान करेगा।

वाट्सएप हेल्पलाइन अब ईपीएफओ के सभी 138 क्षेत्रीय कार्यलयों में शुरू हो गई है। कोई भी सब्सक्राइबर ईपीएफओ द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से जुड़ी किसी तरह की पूछताछ के लिए या शिकायत दर्ज करने के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सब्सक्राइबर को उस क्षेत्रीय कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर वाट्सएप मैसेज करना होगा, जहां उसका अकाउंट है।

सभी क्षेत्रीय कार्यलयों के वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध हैं। यह हेल्पलाइन सब्सक्राइबर्स को आत्मनिर्भर बनाएगी और ईपीएफओ इसके जरिए अंतिम छोर पर स्थित अपने सब्सक्राइबर की बात सुन पाएगा।

इससे मध्यस्थों पर निर्भरता समाप्त हो सकेगी। अपने सब्सक्राइबर्स को जरूरी जानकारी प्रदान करने और उनकी समस्या के समाधान के लिए ईपीएफओ के प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय पर एक्सपर्ट्स की एक समर्पित टीम बनायी गई है।

Post navigation

Prev
Next
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’

भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’

  • October 13, 2026
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

  • October 13, 2026
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, ‘टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को…’

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, ‘टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को…’

  • October 13, 2026
‘UPI से यूटर्न?’, मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज

‘UPI से यूटर्न?’, मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज

  • October 13, 2026
भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

  • October 13, 2026
देहरादून के उस्ताद शायर जिया नेहटौरी का निधन, 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

देहरादून के उस्ताद शायर जिया नेहटौरी का निधन, 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

  • October 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’ October 13, 2026
  • जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी? October 13, 2026
  • राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, ‘टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को…’ October 13, 2026
  • खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, ‘यह धार्मिक मामलों में दखल’ October 13, 2026
  • ‘UPI से यूटर्न?’, मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज October 13, 2026
  • भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’ October 13, 2026
  • देवबंद में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 26 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग October 13, 2026
  • देहरादून के उस्ताद शायर जिया नेहटौरी का निधन, 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा October 13, 2026
  • राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके October 13, 2026
  • CJI सूर्यकांत पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस ने जिम्मेदार व्यक्ति को हटाया; पवन खेड़ा बोले- यह पूरी तरह गलत October 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021