• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

डॉ हर्षवर्धन ने बताया, देश में आज कितने फीसद मरीज हैं ऑक्सीजन सपोर्ट पर, अस्पतालों में मैनपावर बढ़ाने को भी कहा

  • April 20, 2021
डॉ हर्षवर्धन ने बताया, देश में आज कितने फीसद मरीज हैं ऑक्सीजन सपोर्ट पर, अस्पतालों में मैनपावर बढ़ाने को भी कहा
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले साल होम आइसोलेशन के तहत 80 फीसद से अधिक लोगों का इलाज किया गया था। कोरोना के मरीजों को ईलाज करने में हमारी शुरुआत अच्छी है लेकिन हमें अपनी सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है।

नई दिल्ली । देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि आज सुबह तक 12,71,00,000 से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। मृत्यु दर 1.18 फीसद है जो कि लगातार कम हो रही है। परसो देश में 1.93 फीसद लोग ICU बेड पर थे तो आज 1.75 फीसद हैं। परसो वेंटिलेटर पर 0.40 फीसद लोग थे आज भी इतने ही हैं। परसो देश में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 4.29 फीसद लोग थे जो आज 4.03 फीसद है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल होम आइसोलेशन के तहत 80 फीसद से अधिक लोगों का इलाज किया गया था। कोरोना के मरीजों को ईलाज करने में हमारी शुरुआत अच्छी है लेकिन हमें अपनी सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। हम अस्पतालों में अधिक अस्थायी बेड बना रहे हैं। अस्पतालों में हम मैनपावर बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे डॉक्टर हैं जो एम्स में दूसरे विभाग में काम करते होंगे। बहुत सी नर्सें भी होंगी जिन्होंने पिछले साल कोरोना में सीधे तौर पर काम नहीं किया होगा। बहुत सी हमारी मैनपावर है जिनको ट्रेनिंग देकर हम आज कोरोना के इलाज के लिए सक्षम बना सकते हैं।

बता दें कि देश में कोरोना महामारी अपने चरम पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 59 हजार 170 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 1,761 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना की मृत्यु दर गिरकर 1.19 फीसद हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 पहुंच गई है, जबकि अब तक कुल कोरोना से 1,31,08,582 मरीज ठीक हो चुके हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

  • October 15, 2026
‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

  • October 15, 2026
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

  • October 15, 2026
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

  • October 15, 2026
‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें

‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें

  • October 15, 2026
‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

  • October 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता October 15, 2026
  • ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’ October 15, 2026
  • इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला October 15, 2026
  • ‘सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए…’, CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना October 15, 2026
  • ‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी के माता-पिता को तड़के 4 बजे हिरासत में लेने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- उनका गुनाह क्या था? October 15, 2026
  • राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह, बांग्लादेश-श्रीलंका का जिक्र कर लगाया बड़ा आरोप October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो… October 15, 2026
  • ‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’ October 15, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021