पार्षद उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी गौरव जैन ने किया नामांकन

- सहारनपुर में नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी गौरव जैन।
सहारनपुर। वार्ड 53 के पार्षद उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी गौरव जैन ने नगर विधायक राजीव गुम्बर व महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई के साथ पहुंच कर नामांकन किया। आज भाजपा प्रत्याशी गौरव जैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
उनके प्रस्तावक के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा रहे। नामांकन के बाद विधायक राजीव गुम्बर व भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि पार्षद रवि सैन जैन के निधन के उपरांत हो रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उनके पुत्र गौरव जैन को वार्ड 53 से प्रत्याशी बनाया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि बड़े जनसमर्थन के साथ वह चुनाव में विजयश्री प्राप्त करेंगे और अपने वार्ड में विकास कार्यो की निरंतरता को बनाये रखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस प्रकार देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उसको देखते हुए क्षेत्र की जनता का आशिर्वाद भाजपा को एक बार फिर प्राप्त होगा। इस दौरान भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विजय माहेश्वरी, पार्षद दल नेता संजय गर्ग, पार्षद नीरज शर्मा, मयंक गर्ग, दिग्विजय चैहान, मुकेश गक्खड़, अनेश शर्मा, राजकुमार मक्कड़, नीरज गुप्ता, ललित कटारिया, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह, मनोज जैन, शैलेन्द्र भूषण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।