• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Corona vaccination: भारत में नोवोवैक्स वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी, 12 से 18 वर्ष के किशोरों को लगेगा यह टीका

  • March 23, 2022
Corona vaccination: भारत में नोवोवैक्स वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी, 12 से 18 वर्ष के किशोरों को लगेगा यह टीका
  • नोवावैक्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेनली सी एर्क ने कहा कि हमें किशोरों के लिए इस वैक्सीन की पहली मंजूरी मिलने पर गर्व है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन को बना रही है।

नई दिल्ली। कोराना वैक्सीन के मामले में भारत के लिए एक और अच्छी खबर है। नोवावैक्स कोरोना वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। ये वैक्सीन 12 से 17 साल के बच्चों को लगाई जाएगी। नोवोवैक्स की इस वैक्सीन को NVX-CoV2373 के नाम से भी जाना जाता है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन को बना रही है। भारत में इसे कोवोवैक्स के नाम से जाना जाएगा। ये पहला प्रोटीन-आधारित वैक्सीन है।

कोवोवैक्स अब देश की चौथी ऐसी वैक्सीन है जो भारत में 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों की लगेगी। भारत में इससे पहले बायोलॉजिकल ई की कोरबेवैक्स, ज़ायडस कैडिला की ZyCoV-D और भारत वायोटेक की कोवैक्सीन है जिसका इस्तेमाल 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर किया जा रहा है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में कोरोनावायरस के कारण होने वाले कोविड-19 बीमारी को रोकने के लिए सक्रिय टीकाकरण के लिए ‘कोवोवैक्स’ के आपातकालीन स्थिति में उपयोग की अनुमति दी है।

नोवावैक्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेनली सी एर्क ने कहा कि हमें किशोरों के लिए इस वैक्सीन की पहली मंजूरी मिलने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे आंकड़ों से पता चलता है कि इस वैक्सीन की प्रभावकारिता और सुरक्षा भारत में 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए एक वैकल्पिक प्रोटीन-आधारित वैक्सीन का विकल्प प्रदान करेगी।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा कि भारत में 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के किशोरों के लिए कोवोवैक्स की मंजूरी भारत और निम्न एवं मध्यम आय वाले देश (एलएमआईसी) में हमारे टीकाकरण प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के किशोरों के लिए एक अनुकूल सुरक्षा प्रोफाइल के साथ प्रोटीन-आधारित कोविड-19 वैक्सीन देने पर गर्व है।

बता दें कि डीसीजीआई ने पहले ही 28 दिसंबर को 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए ‘कोवोवैक्स’ के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी आपातकालीन उपयोग की सूची में शामिल वैक्सीन में भी ‘कोवोवैक्स’ का नाम शामिल है।

 

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘पैसे दो, सुरक्षा लो’, होर्मुज पर फ्री-फ्री चिल्लाते रहे ट्रंप, ईरान को शॉक देने के लिए अमेरिका ला रहा VIP पास!

‘पैसे दो, सुरक्षा लो’, होर्मुज पर फ्री-फ्री चिल्लाते रहे ट्रंप, ईरान को शॉक देने के लिए अमेरिका ला रहा VIP पास!

  • June 17, 2026
क्या यूपी में सच में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? अखिलेश यादव के दावों पर केशव मौर्य का जवाब

क्या यूपी में सच में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? अखिलेश यादव के दावों पर केशव मौर्य का जवाब

  • June 17, 2026
मायावती ने OBC तो अखिलेश यादव की ब्राह्मण नेताओं के साथ मीटिंग, यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात

मायावती ने OBC तो अखिलेश यादव की ब्राह्मण नेताओं के साथ मीटिंग, यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात

  • June 17, 2026
शिवसेना UBT के बागी सांसदों को दिए 15 करोड़? बीजेपी ने बताई सच्चाई, कहा- केवल पैसे के आधार पर…

शिवसेना UBT के बागी सांसदों को दिए 15 करोड़? बीजेपी ने बताई सच्चाई, कहा- केवल पैसे के आधार पर…

  • June 17, 2026
भारत के खिलाफ अपने पुराने ‘होम ग्राउंड’ पर उतरेगा अफगानिस्तान, इकाना स्टेडियम से जुड़ा है खास रिश्ता

भारत के खिलाफ अपने पुराने ‘होम ग्राउंड’ पर उतरेगा अफगानिस्तान, इकाना स्टेडियम से जुड़ा है खास रिश्ता

  • June 17, 2026
अखिलेश यादव का दावा- यूपी में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के लिए सरकार करा रही सर्वे

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के लिए सरकार करा रही सर्वे

  • June 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • तीतरों : दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले दो पर मुकदमा दर्ज June 17, 2026
  • ‘पैसे दो, सुरक्षा लो’, होर्मुज पर फ्री-फ्री चिल्लाते रहे ट्रंप, ईरान को शॉक देने के लिए अमेरिका ला रहा VIP पास! June 17, 2026
  • NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज, सरकार के फैसले को प्लेटफॉर्म ने दी चुनौती June 17, 2026
  • क्या यूपी में सच में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? अखिलेश यादव के दावों पर केशव मौर्य का जवाब June 17, 2026
  • मायावती ने OBC तो अखिलेश यादव की ब्राह्मण नेताओं के साथ मीटिंग, यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात June 17, 2026
  • शिवसेना UBT के बागी सांसदों को दिए 15 करोड़? बीजेपी ने बताई सच्चाई, कहा- केवल पैसे के आधार पर… June 17, 2026
  • शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’ June 17, 2026
  • भारत के खिलाफ अपने पुराने ‘होम ग्राउंड’ पर उतरेगा अफगानिस्तान, इकाना स्टेडियम से जुड़ा है खास रिश्ता June 17, 2026
  • अखिलेश यादव का दावा- यूपी में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने के लिए सरकार करा रही सर्वे June 17, 2026
  • मिडिल-ईस्ट, होर्मुज स्ट्रेट और ऊर्जा आयात… पीएम मोदी और ट्रंप के बीच आज कई मुद्दों पर होगी बात June 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021