• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार कर रहा राजनीति, देश देगा जवाब : BJP प्रवक्ता संबित पात्रा

  • April 21, 2021
कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार कर रहा राजनीति, देश देगा जवाब : BJP प्रवक्ता संबित पात्रा
Sambit Patra
  • एक ओर महामारी का संकट देश और दुनिया पर छाया है तो दूसरी ओर इसपर राजनीति भी हो रही है। BJP नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस व गांधी परिवार पर राजनीति करने काआरोप लगाया है और कहा कि इसका जवाब देश देगा।

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को गांधी परिवार पर निशाना साधा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रियंका गांधी के कॉन्फ्रेंस व राहुल गांधी के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, ‘देश आज महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। मुझे बहुत दुख हो रहा है कि जब राजनीति नहीं होनी चाहिए वहां कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रहा है।’

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘ प्रियंका गांधी ने एक  इंटरव्यू में जिस प्रकार से आलोचना की है, वह देश देख रहा है। देश उनको जवाब देगा। गांधी परिवार का घमंड इस आपदा के समय देश  के सामने झलक रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘देश में घबराहट, अफरा-तफरी और फेक न्यूज फैलाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र ने जैसे असंवेदनशीलता दिखाई उसका नतीजा है कि आज लगभग 40-50% मामले एक ही राज्य से आ रहे हैं। प्रियंका जी, आज महाराष्ट्र की सरकार जो कर रही है उस पर आपके भाई एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।’

छत्तीसगढ़ के हालात पर उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में यह स्थिति इसलिए है क्योंकि वहां की सरकार ने इसे नियंत्रित नहीं किया। वहां के मुख्यमंत्री  प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं कि हम  वैक्सीनेशन नहीं कराएंगे। क्या यह हकीकत नहीं कि पंजाब, छत्तीसगढ और राजस्थान की सरकार ने प्रेस रिलीज जारी की थी कि हम कोवैक्सीन नहीं लेंगे।’

बता दें कि प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद सरकार की प्रतिक्रिया बेहद निराशाजनक रही है। यह समय पीएम के लिए प्रचार अभियान चलाने का नहीं, बल्कि लोगों की आंखों के आंसू पोंछने और नागरिकों को घातक वायरस से बचाने का समय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या ये राजनीतिक रैलियों में हंसने का समय है?

 

Post navigation

Prev
Next
यूपी के आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

यूपी के आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

  • September 23, 2026
2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

  • September 22, 2026
भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन

भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन

  • September 22, 2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत

  • September 22, 2026
IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

  • September 22, 2026
जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी…’

जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी…’

  • September 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली में आधी रात मस्जिद पर बुलडोलर एक्शन पर हंगामा, AIMIM नेता बोले- ‘सहारनपुर पार्ट-2’ September 23, 2026
  • यूपी के आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर September 23, 2026
  • 2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन September 22, 2026
  • मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदेय स्थलों पर मंथन September 22, 2026
  • पूर्व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखीं संगठन से जुड़ी शिकायतें September 22, 2026
  • संत रविदास मंदिर में की पूजा-अर्चना September 22, 2026
  • भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन September 22, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत September 22, 2026
  • IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था September 22, 2026
  • जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी…’ September 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021