• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा- अलग-अलग सुर में बोलने वाले साथ आएंगे क्योंकि लक्ष्य है भाजपा को हराना

  • December 19, 2021
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा- अलग-अलग सुर में बोलने वाले साथ आएंगे क्योंकि लक्ष्य है भाजपा को हराना
  • थरूर ने कहा राजनीति में एक सप्ताह भी बहुत लंबा समय होता है। अगले लोकसभा चुनाव के लिए अब भी ढाई साल बाकी हैं। हमें उम्मीद है कि जो लोग अलग-अलग सुर में बोल रहे हैं वे भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएंगे।

कोलकाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर ने विश्वास जताया कि कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले विपक्षी दल एक साथ आएंगे क्योंकि उन सबका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने का है। पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने सुशासन सप्ताह मनाने के केंद्र के फैसले पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का मजाक उड़ाया और कहा कि सुशासन का सार पिछले सात वर्षों से गायब है क्योंकि नारों और प्रतीकवाद की राजनीति ने सुशासन की जगह ले ली है।

थरूर ने अपनी किताब ‘प्राइड, प्रेजुडिस एंड पंडित्री’ के विमोचन के दौरान आरोप लगाया, वर्तमान में देश में स्वतंत्र आवाजों का गला घोंटा जा रहा है। थरूर ने कहा, राजनीति में एक सप्ताह भी बहुत लंबा समय होता है। अगले लोकसभा चुनाव के लिए अब भी ढाई साल बाकी हैं। हमें उम्मीद है कि जो लोग अलग-अलग सुर में बोल रहे हैं वे भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएंगे। लक्ष्य न केवल भाजपा को बल्कि उसकी नीतियों और राजनीति को भी हराना है। बता दें कि हालिया दिनों में तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में विफल रहने के लिए कांग्रेस पर हमला किया है। इसके मद्देनजर थरूर का यह बयान सामने आया है।

कांग्रेस के खिलाफ लगातार हमलावर है तृणमूल

बताते चलें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से ही कांग्रेस और टीएमसी के बीच घमासान जारी है। चुनाव में प्रचंड जीत से उत्साहित तृणमूल कांग्रेस और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी लगातार कांग्रेस पर निशाना साधती रहीं हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में गोवा दौरे के दौरान भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। इससे पहले मुंबई दौरे के दौरान साफ कर दिया था कि अब यूपीए का कोई अस्तित्व नहीं है। इसके साथ ही टीएमसी के मुख पत्र ‘जागो बांग्ला’ में टीएमसी ने खुद को कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश करते हुए लिखा है कि टीएमसी ही असली कांग्रेस है। अपने मुखपत्र में यह बात कहकर तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस पार्टी को लेकर मुखपत्र में आरोप लगाया है कि वो अब युद्ध करते-करते थक चुकी है। इसी वजह से वो बिखर रही है और आंतरिक कलह से जूझ रही है। दावा किया गया है कि अब भाजपा के खिलाफ मुख्य विपक्षी पार्टी होने का तमगा टीएमसी ने ले लिया है। मुखपत्र में जिक्र किया गया है, कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी थी। हालांकि, वो भाजपा को रोकने में नाकाम रहे। कांग्रेस थक चुकी है और आंतरिक कलह से जूझ रही है। अब टीएमसी ने मुख्य विपक्षी पार्टी का तमगा ले लिया है और तृणमूल ही असली कांग्रेस है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

  • September 3, 2026
F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

  • September 3, 2026
बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

  • September 3, 2026
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

  • September 3, 2026
यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

  • September 3, 2026
पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

  • September 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021