ठंडी हवाओं ने नागरिकों को कराया ठंड का एहसास
- सहारनपुर में भीषण ठंड में गंतव्य की जाती महिलाएं।
सहारनपुर [24CN]। जनपद में आज तापमान में गिरावट आने के चलते नागरिकों को भीषण ठंड से जूझना पड़ा। सूर्यदेव के दर्शन न होने व शीतलहर के कारण लोगों को कड़ाके ठंड के बीच गंतव्य को जाना पड़ा।
गौरतलब है कि जनपद में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में कमी आने के चलते लोगों को कड़ाके सर्दी का अहसास हो रहा था। विगत दिवस धूप निकलने की वजह से तापमान में थोड़ी सी वृद्धि हुई थी परंतु पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी व शीतलहर के चलते आज पुन: लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से दो चार होना पड़ा। आज सुबह से ही आसमान में कोहरा छाने की वजह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए जिसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच अपने कार्य करना पड़ा। वहीं दीवानी कचहरी में अवकाश होने के कारण एक ओर जहां अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर सरकारी दफ्तरों में भी फरियादियों की संख्या कम रही। अनेक कार्यालयों में कर्मचारी ठंड के कारण अलाव तापते नजर आए। उधर कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार में भी कमी आई। सुबह के समय सड़कों पर कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए तथा ट्रेनों की गति भी धीमी रही जिस कारण अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलम्ब से चल रही थी।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |