मुख्यमंत्री ने किया मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण

थ्री डी मॉडल का निरीक्षण कर ली विस्तार से जानकारी

30 अप्रैल तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ शाकम्भरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा आगामी 30 अप्रैल तक विश्वविद्यालय को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माँ शाकम्भरी विश्वविद्यालय पहुंचने पर जिलाधिकारी मनीष बंसल, विश्वविद्यालय की कुलपति विमला वाई ने स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ शाकम्भरी विश्वविद्यालय के थ्री डी मॉडल को देखा और निर्देश दिए कि कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो। मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक भवन का निरीक्षण करते हुए कक्षाओं एवं उनमें अव्यवस्थित फर्नीचर को देखा एवं भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान लैब सहित विभिन्न बिंदुओं पर कुलपति से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपलब्धता से ही विद्यालयों की महत्ता है। सर्वे करने के उपरांत ही विद्यालय खोले जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय की खाली पड़ी भूमि का सदुपयोग किया जाए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मुख्यमंत्री को बालक एवं बालिकाओं के लिए बन रहे हॉस्टल की जानकारी से अवगत कराया।

इस दौरान एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, नगर विधायक राजीव गुम्बर, गंगोह विधायक किरत सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम आसरे वर्मा सहित संबंधित संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *