• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- डबल इंजन की सरकार में भी यूपी का तिरस्कार, योगी सरकार को दी यह नसीहत

  • September 17, 2022
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- डबल इंजन की सरकार में भी यूपी का तिरस्कार, योगी सरकार को दी यह नसीहत
  • UP Politics मायावती ने करीब डेढ़ लाख करोड़ के निवेश वाली वेदांता-फाक्सकान योजना के महाराष्ट्र से गुजरात शिफ्ट होने के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि एक लाख वाइट कालर नौकरी देने वाली इस कंपनी के शिफ्ट होने को लेकर दोनों भाजपा शासित राज्यों में घमासान मचा हुआ है।

लखनऊ। पूंजी निवेश आकर्षित करने को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में छिड़ी आपसी प्रतिस्पर्धा को आधार बना बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि दूसरे राज्य जहां व्हाइट कालर निवेश आकर्षित कर रहे हैं वहीं, यूपी सरकार बुलडोजर, मदरसा सर्वे व मंदिर-मस्जिद जैसे धार्मिक तनाव फैलाने वाले गैर जरूरी मुद्दों में उलझी है। मायावती ने आरोप लगाया है कि डबल इंजन की सरकार में भी यूपी का तिरस्कार जारी है।

बीएसपी चीफ मायावती ने करीब डेढ़ लाख करोड़ के निवेश वाली वेदांता-फाक्सकान योजना के महाराष्ट्र से गुजरात शिफ्ट होने के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा है कि एक लाख वाइट कालर नौकरी देने वाली इस कंपनी के शिफ्ट होने को लेकर दोनों भाजपा शासित राज्यों में घमासान मचा हुआ है। मामला पीएम तक पहुंच गया है। वहां ऐसी दो और फैक्ट्री लगाने का दिलाया देकर मामले को शांत करने का प्रयास हो रहा है। फिर उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार इस तरह लाभ क्यों नहीं ले पा रही है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे होने के कारण, देशी-विदेशी पूंजी निवेश का जो स्वाभाविक लाभ मिलना चाहिए था, वह डबल इंजन की सरकार में भी नहीं मिल पा रहा है। डबल इंजन की सरकार में भी यूपी का तिरस्कार जारी है। मायावती ने कहा कि यूपी सरकार को भी ऐसे व्हाइट कालर निवेश की ओर खास ध्यान देने की जरूरत है। सरकार गैर जरूरी विवादों में न उलझकर समतामूलक विकास की ओर ध्यान केंद्रित करे।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं’:राहुल गांधी

‘मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं’:राहुल गांधी

  • June 12, 2026
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पहुंचने का पूरा श्रेय सोनिया गांधी को दिया, कहा- हर मौके पर मिला उनका साथ

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पहुंचने का पूरा श्रेय सोनिया गांधी को दिया, कहा- हर मौके पर मिला उनका साथ

  • June 12, 2026
SC से झटका मिलने के बाद Meenakshi Natarajan बोलीं, यह लोकतंत्र और संविधान के लिए एक आघात है

SC से झटका मिलने के बाद Meenakshi Natarajan बोलीं, यह लोकतंत्र और संविधान के लिए एक आघात है

  • June 12, 2026
ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, राजनीतिक भाषण के दौरान एक समुदाय को दी थी चेतावनी

ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, राजनीतिक भाषण के दौरान एक समुदाय को दी थी चेतावनी

  • June 12, 2026
सपा चीफ अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा? ‘…तो भविष्य में कभी चुनाव नहीं होगा’

सपा चीफ अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा? ‘…तो भविष्य में कभी चुनाव नहीं होगा’

  • June 12, 2026
अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़के Asaduddin Owaisi, बोले- ‘PM के पास उत्सवों का समय है, निंदा का नहीं!

अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़के Asaduddin Owaisi, बोले- ‘PM के पास उत्सवों का समय है, निंदा का नहीं!

  • June 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं’:राहुल गांधी June 12, 2026
  • जीएसटी एवं एमएसएमई योजनाओं पर आईआईए की जागरूकता कार्यशाला आयोजित June 12, 2026
  • बाल श्रम उन्मूलन को उद्यमियों व व्यापारियों से आगे आने का आह्वान June 12, 2026
  • कूड़ा उठान में समयबद्धता का ध्यान रखें: नगरायुक्त     June 12, 2026
  • देहात कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर June 12, 2026
  • कुतुबशेर पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े, June 12, 2026
  • लौह पुरूष के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता: गौकरण दत्त शर्मा June 12, 2026
  • डीएम ने मोहर्रम की तैयारियों के संबंध में शांति समिति के सदस्यों, आयोजकों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक June 12, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में प्लेसमेंट प्राप्त छात्रों का सम्मान समारोह संपन्न, 100 से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह June 12, 2026
  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पहुंचने का पूरा श्रेय सोनिया गांधी को दिया, कहा- हर मौके पर मिला उनका साथ June 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021