भाजपा ने हमेशा वाल्मीकि समाज को सम्मान दिया।

भाजपा ने हमेशा वाल्मीकि समाज को सम्मान दिया।
राज्यमंत्री कुवंर ब्रिजेश सिंह का पगडी पहनाकर स्वागत करते राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता
  • बोलेः क्रांतिकारी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष
  • लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुवंर ब्रिजेश सिंह का किया स्वागत

देवबंद [24CN]: राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री कुवंर ब्रिजेश सिंह पगडी पहनाकर अभिनन्दन किया। मोर्चा के पदाधिकारीयों ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही वाल्मीकि समाज को सम्मान दिया है।

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक चंचल के नेतृत्व में मंत्री आवास में कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है। गरीब और पिछडे वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होने कहा कि भाजपा ने हमेशा हर वर्ग को सम्मान देने का काम किया है। मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि समाज भाजपा सरकार का सदा ऋणि रहेगा। क्योंकि भाजपा ने उनके समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किए है। इस दौरान राहुल वाल्मीकि, बिरला सूद, अशोकानन्द, सतीश लहरी, अविनाश वाल्मीकि, पूर्व प्रधान सतीश, बेगराज, अरूण तायल, संजय मास्टर, रजजीत वाल्मीकि और मोन्टू आदि मौजूद रहे।