गागलहेड़ी पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट के मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिलें, घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया।
पुलिस के अनुसार 21 मई की रात लूट की वारदात के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इनपुट के आधार पर टीम ने आरोपियों को एक्सप्रेसवे कट के पास से पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने एक से अधिक वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
