• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

आजाद समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

  • December 21, 2020
आजाद समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपते आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । आजाद समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सदर तहसील के गांव बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में 31 साल पूर्व भूमिहीन मजदूरों को आवंटित किए गए आसामी पट्टों के मामले में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उच्च न्यायालय का आदेश आने तक आसामी पट्टों पर लगाए गए पेड़ व फसल को कोई नुकसान न पहुंचाए जाने की मांग की। आजाद समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सदर तहसील के गांव बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में 25 दिसम्बर 1989 में ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंध समिति द्वारा पारित प्रस्ताव के तहत भूमिहीन मजदूरों को आसामी पट्टे आवंटित किए गए थे जिससे मजदूर व्यक्ति अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। उनका कहना था कि पट्टे मिलने के बाद मजदूरों द्वारा बड़ी मेहनत कर इस भूमि को कृषि योग्य उपजाऊ बनाया गया है तथा भूमि पर कुछ लोगों द्वारा यूलिपटिस के पेड़ भी लगाए गए थे।

कब्जा दिलाने के बाद आज तक मजदूर व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अथवा ग्राम सभा द्वारा उक्त सम्पत्ति से बेदखल नहीं किया गया है। इसलिए कानून धारा-202 के तहत किसी आसामी पट्टे का इन्जैक्टमेंट नहीं हुआ तो धारा-204जेडए एक्ट में पट्टेदार संक्रमणीय भूमिधर हो जाता है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत आर 2000 पेज 165-166 पर यह व्यवस्था दी गई है कि किसी व्यक्ति को धारा-202 व 209 के अंतर्गत समयसीमा के अंतर्गत किसी सम्पत्ति से बेदखल न किया गया तो वह धारा-204 व 209 के अंतर्गत संक्रमणीय भूमिधर कानूनी रूप से होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से मांग की कि जब तक यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, तब तक इस भूमि पर पट्टेदारों द्वारा लगाए पेड़ों व फसलों को कोई नुकसान न पहुंचाया जाए तथा सरकार द्वारा पट्टेदारों को पट्टों से बेदखल करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में राजेश कुमार, सुमेर चंद, जोगेंद्र, हेमसिंह, विनोद कुमार, धीरसिंह, यशपाल समेत भारी संख्या में ग्रामीण व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Prev
Next
सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब

सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब

  • October 7, 2026
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

  • October 7, 2026
भारत अद्भुत संस्कृति वाला अद्भुत देश: जसवंत सैनी

भारत अद्भुत संस्कृति वाला अद्भुत देश: जसवंत सैनी

  • October 7, 2026
मेरठ एडीजी का राणा आदित्य प्रताप व सुयश प्रताप ने किया स्वागत

मेरठ एडीजी का राणा आदित्य प्रताप व सुयश प्रताप ने किया स्वागत

  • October 7, 2026
श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां

श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां

  • October 7, 2026
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय और परिवार सोसायटी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

मां शाकंभरी विश्वविद्यालय और परिवार सोसायटी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

  • October 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब October 7, 2026
  • भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित October 7, 2026
  • भारत अद्भुत संस्कृति वाला अद्भुत देश: जसवंत सैनी October 7, 2026
  • मेरठ एडीजी का राणा आदित्य प्रताप व सुयश प्रताप ने किया स्वागत October 7, 2026
  • श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां October 7, 2026
  • मां शाकंभरी विश्वविद्यालय और परिवार सोसायटी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर October 7, 2026
  • पापों का नाश करने के लिए प्रभु लेते हैं अवतार: राधिका दीदी October 7, 2026
  • पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत October 7, 2026
  • मां शाकंभरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम-एसएसपी ने की बैठक October 7, 2026
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत October 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021