• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अनुराग ठाकुर 1950 से 2017 के दौरान रहे भारतीय राष्ट्रपतियों की दुर्लभ तस्वीरों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तकों का किया विमोचन

  • July 25, 2022
अनुराग ठाकुर 1950 से 2017 के दौरान रहे भारतीय राष्ट्रपतियों की दुर्लभ तस्वीरों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तकों का किया विमोचन
  • अनुराग ठाकुर ने रविवार को तीन पुस्तकों का विमोचन किया। जिसमें निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके पहले के राष्ट्रपतियों की कुछ दुर्लभ तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है। मूड्स मोमेंट्स और मेमोरीज पुस्तक में 1950-2017 के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपतियों की दुर्लभ तस्वीरों का संग्रह किया गया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को तीन पुस्तकों का विमोचन किया। जिसमें निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके पहले के राष्ट्रपतियों की कुछ दुर्लभ तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है। राष्ट्रपति भवन के ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान पुस्तकों का विमोचन किया गया। किताबों की पहली प्रतियां निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रपति कोविंद को भेंट की गई।

मूड्स, मोमेंट्स और मेमोरीज पुस्तक में 1950-2017 के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपतियों की दुर्लभ तस्वीरों का संग्रह किया गया है। वहीं दूसरी किताब द फर्स्ट सिटीजन शीर्षक में राष्ट्रपति कोविंद के कार्यकाल के चित्रमय रिकार्ड है। राष्ट्रपति कोविंद को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से प्रथम नागरिक: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल का सचित्र रिकार्ड की पहली प्रति प्राप्त हुई। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट कर बताया कि यह पुस्तक कोविंद के कार्यकाल के यादगार पलों की एक झलक पेश करती है।

तीसरी किताब इंटरप्रेटिंग ज्योमेट्री- फ्लोरिंग आफ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति भवन में अद्वितीय फ्लोरिंग पैटर्न विकसित करने के लिए इस्तेमाल किए गए ज्योमेट्री का विश्लेषण किया गया है। आपको बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में पांच साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। जिसके बाद अब द्रौपदी मुर्मू आज देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। वो देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी

जड़ से जुड़ें देश के युवा

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने विदाई संबोधन में देश के युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा करने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति मां गहरी पीड़ा में है और जलवायु संकट इस ग्रह के भविष्य को खतरे में डाल सकता है। इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए तैयार हो रहा है।

 

Post navigation

Prev
Next
शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

  • September 25, 2026
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश

  • September 25, 2026
डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’

डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’

  • September 25, 2026
SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’

SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’

  • September 25, 2026
सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से शिखर पर पहुंचा गन्ना व चीनी उद्योग

सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से शिखर पर पहुंचा गन्ना व चीनी उद्योग

  • September 25, 2026
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 133 गवाह, CCTV से बैंक खातों तक पुलिस ने जुटाए साक्ष्य September 25, 2026
  • गहलोत का BJP पर निशाना, ‘राजस्थान निकाय चुनाव में हुई वोटों की लूट’ September 25, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन September 25, 2026
  • 28 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस September 25, 2026
  • जनकपुरी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चोरी के सामान सहित दो आरोपी गिरफ्तार September 25, 2026
  • सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन September 25, 2026
  • बलियाखेड़ी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी September 25, 2026
  • सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश September 25, 2026
  • डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’ September 25, 2026
  • SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’ September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021