• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Agnipath Scheme Protests: कैंपस फ्रंट आफ इंडिया का नाम आया सामने, खुफिया एजेंसियों को मिले महत्वपूर्ण सुराग

  • June 18, 2022
Agnipath Scheme Protests: कैंपस फ्रंट आफ इंडिया का नाम आया सामने, खुफिया एजेंसियों को मिले महत्वपूर्ण सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Agnipath Scheme Protests अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था ने बताया कि जांच में खुफिया एजेंसियों के हाथ महत्‍वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुष्‍टी होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। कैंपस फ्रंट आफ इंडिया पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की छात्र इकाई है।

लखनऊ। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सेना भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर हुए हि‍ंसक प्रदर्शन में अब तक छह एफआइआर दर्ज कर 260 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रदर्शन को लेकर खुफिया एजेंसियों के हाथ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। इनमें कैंपस फ्रंट आफ इंडिया का नाम भी सामने आ रहा है, जो पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की छात्र इकाई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि ‘खुफिया एजेंसियों के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। इनकी जांच की जा रही है। जांच सामने आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ कुछ युवाओं के द्वारा आक्रोश दिखाया गया है। यूपी में 17 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की सूचना है। इस मामले में अब तक 260 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुछ स्थानों पर धरना प्रदर्शन हुआ है। सभी छात्रों को भर्ती प्रक्रिया के फायदे के बारे में समझाया जा रहा है।

एडीजी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुल छह एफआइआर दर्ज कराई हैं। इनमें फिरोजाबाद, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर में एक-एक व वाराणसी में तीन एफआइआर दर्ज कराई गईं हैं। सर्वाधिक 109 आरोपित बलिया से गिरफ्तार किए गए हैं। मथुरा से 70, अलीगढ़ से 30, आगरा से नौ, वाराणसी से 27 व गौतमबुद्धनगर से 15 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ लगा वाट्सएप चैट : खुफिया एजेंसियों को कैंपस फ्रंट आफ इंडिया के नाम से एक वाट्सएप चैट भी हाथ लगा है। इसमें 17 जनवरी को ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ सड़कों पर उतरने और माहौल बिगाडऩे की अपील की गई है। अब खुफिया एजेंसी इस चैट के माध्यम से अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि खुफिया एजेंसियों को कुछ संगठनों के नाम मिले हैं। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अग्निपथ योजना के विरोध में यूपी के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन ने शुक्रवार को हि‍ंसक रूप ले लिया। अग्निपथ पर आक्रोश का लावा ऐसा दहका कि बलिया में ट्रेन की बोगी धधक उठी। अलीगढ़ के जट्टार में पुलिस चौकी सहित कई वाहन आग में जलकर राख हो गए। जगह-जगह प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बसों को निशाना बनाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
एमबीबीएस छात्रा शगुन सैनी ने आत्महत्या की, परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार

एमबीबीएस छात्रा शगुन सैनी ने आत्महत्या की, परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार

  • October 22, 2026
प्रीति पाल की चांदी की जीत ने मुजफ्फरनगर में खुशी का माहौल बनाया

प्रीति पाल की चांदी की जीत ने मुजफ्फरनगर में खुशी का माहौल बनाया

  • October 22, 2026
CJP नेताओं की कम नहीं हो रही मुश्किलें, आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगे दास, रांका और शिंदे, जानिए क्या है मामला

CJP नेताओं की कम नहीं हो रही मुश्किलें, आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगे दास, रांका और शिंदे, जानिए क्या है मामला

  • October 22, 2026
‘इस Evil को सजा मिलेगी’, त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार पर भड़के रिजिजू, दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर को लगाई फटकार

‘इस Evil को सजा मिलेगी’, त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार पर भड़के रिजिजू, दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर को लगाई फटकार

  • October 22, 2026
‘बीकानेर हाउस ने हटवाईं विरोध प्रदर्शन की 74 तस्वीरें’, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर विवाद

‘बीकानेर हाउस ने हटवाईं विरोध प्रदर्शन की 74 तस्वीरें’, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर विवाद

  • October 22, 2026
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस

  • October 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • एमबीबीएस छात्रा शगुन सैनी ने आत्महत्या की, परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार October 22, 2026
  • प्रीति पाल की चांदी की जीत ने मुजफ्फरनगर में खुशी का माहौल बनाया October 22, 2026
  • CJP नेताओं की कम नहीं हो रही मुश्किलें, आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगे दास, रांका और शिंदे, जानिए क्या है मामला October 22, 2026
  • CJP नेता आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से रिहा, बाहर आते ही हाथ में तिरंगा लेकर शेयर की पहली तस्वीर October 22, 2026
  • ‘इस Evil को सजा मिलेगी’, त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार पर भड़के रिजिजू, दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर को लगाई फटकार October 22, 2026
  • ‘बीकानेर हाउस ने हटवाईं विरोध प्रदर्शन की 74 तस्वीरें’, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर विवाद October 22, 2026
  • अमित शाह के 62वें जन्मदिन पर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी बधाई, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर October 22, 2026
  • BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस October 22, 2026
  • ‘भाषा अनेक, भाव एक’ के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’ October 22, 2026
  • CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, बोले- ‘सच्चाई की जीत हुई’ October 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021