लखनऊ : तेज आंधी में सोमवार करीब साढ़े चार बजे इकाना स्टेडियम का भारी-भरकम ग्लोसाइन बोर्ड गिर गया। बोर्ड स्टेडियम के ठीक सामने सड़क पर लोहे के एंगल पर लगा था। बोर्ड के नीचे कई कार, बाइक सवार और राहगीर दब गए। घटना से अफरातफरी मच गई।

बोर्ड के नीचे दबे लोग चीख-पुकार कर रहे थे। राहगीर भागे उन्होंने आनन फानन लोगों को निकालना शुरू किया। गोमतीनगर विस्तार, सुशांत गोल्फ सिटी पुलीस समेत कई अधिकारी और गोमतीनगर फायर स्टेशन की टीम पहुंचे। जेसीबी और क्रेन लगाकर बोर्ड में लगे लोहे के एंगल और मलबा हटाकर लोगों को निकाला जाने लगा।

कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें क्षेत्र में स्थित अस्पताल ले जाया गया। एफएसओ गोमतीनगर शिवदरस प्रसाद ने बताया कि पुलिस और दमकल की टीम ने कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है। बोर्ड काफी बड़ा था।