सात वर्षीय बच्ची से गलत हरकत का प्रयास, ग्रामीणों में रोष

सात वर्षीय बच्ची से गलत हरकत का प्रयास, ग्रामीणों में रोष
ग्रामीणो की शिकायत सुनते पुलिस अधिकारी

परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

नकुड़, 7 अक्टूबर (इंद्रेश)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में रोष है। बच्ची के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित बच्ची के परिजनों के अनुसार, मंगलवार को वे मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर पर यूकेजी में पढ़ने वाली उनकी सात वर्षीय बच्ची मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह उसके कब्जे से निकलकर बाहर भाग आई।

बताया गया कि बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची की बात सुनकर परिजन परेशान हो गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply