हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में नागल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।

घटना में प्रयुक्त दो कारें बरामद, पुलिस ने आरोपियों का चालान कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो कारें भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को हसरत अली पुत्र जाबिर, निवासी ग्राम खानपुर, थाना गागलहेड़ी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि शाहनवाज पुत्र नामालूम, निवासी ग्राम बुड्ढाहेड़ी, थाना पथरी, जिला हरिद्वार आदि आरोपियों ने उसके भाई इसराइल की बुलेट मोटरसाइकिल संख्या यूके-17जी/3574 में स्विफ्ट कार संख्या यूके-17पी/7294 से टक्कर मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया।

तहरीर के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने इसराइल के साथ जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसे कार में डाल लिया गया और अपने साथ ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

थाना प्रभारी राधेश्याम यादव और उपनिरीक्षक जयकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में वांछित शाहनवाज पुत्र इस्लाम उर्फ भूरा व गुलफाम उर्फ गुल्लू, निवासीगण बुड्ढाहेड़ी तथा महबूब पुत्र अय्यूब व मुजम्मिल पुत्र सईद, निवासीगण रणसूरा, थाना लक्सर, हरिद्वार को गांव नंदनपुर के सामने मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मुकदमे से संबंधित दो कारें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply