बिहारीगढ़ पुलिस ने दो जिला बदर आरोपियों को जिले की सीमा से किया निष्कासित
छह माह तक सहारनपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करने की दी हिदायत
सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने न्यायालय एसडीएम बेहट के आदेश के अनुपालन में दो जिला बदर आरोपियों को नोटिस तामील कराकर जनपद सहारनपुर की सीमा से बाहर निष्कासित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विनोद कुमार और महिला उपनिरीक्षक अक्षिता सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिला बदर घोषित किए गए मुस्तहिर और सलीम पुत्रगण सलीम, निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना बिहारीगढ़ के खिलाफ कार्रवाई की।
न्यायालय एसडीएम बेहट के आदेश के तहत दोनों आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस टीम ने दोनों को नोटिस तामील कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर भेज दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्पष्ट हिदायत दी कि जिला बदर की छह माह की अवधि के दौरान वे किसी भी स्थिति में जनपद सहारनपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
