भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं का डॉ. कुशल पाल धीमान के आवास पर भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं का डॉ. कुशल पाल धीमान के आवास पर भव्य स्वागत
सहारनपुर में नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने पर तरंग धीमान को शुभकामनाएं देते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता।

गौरव गर्ग और राजकुमार उर्फ राजू ने नीट में सफलता पर तरंग धीमान का किया अभिनंदन

सहारनपुर। धीमान कल्याण महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ताओं गौरव गर्ग एवं राजकुमार उर्फ राजू का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली तरंग धीमान का भी सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन धीमान कल्याण महासभा के संस्थापक डॉ. कुशल पाल धीमान के आवास पर किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधराम धीमान एवं डॉ. केपी धीमान ने दोनों प्रदेश प्रवक्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव गर्ग एवं राजकुमार उर्फ राजू ने महासभा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान दोनों प्रवक्ताओं ने डॉ. कुशल पाल धीमान से विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने से वे अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार सकते हैं।

डॉ. कुशल पाल धीमान एवं भाजपा नेता बोधराम धीमान ने कहा कि समाज के लोगों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने में ऐसे मिलन कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं के आगमन पर आभार जताते हुए कहा कि उनके स्नेह और शुभकामनाओं से परिवार एवं समाज का उत्साह बढ़ा है।

इस अवसर पर केपी सिंह धीमान की पुत्री तरंग धीमान को नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर समाज एवं देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने तरंग धीमान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं एवं परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply