गांधी जयंती पर प्रभुजी की रसोई में सह-भोज, सामाजिक समरसता का संदेश

गांधी जयंती पर प्रभुजी की रसोई में सह-भोज, सामाजिक समरसता का संदेश
सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान।

सहारनपुर। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क स्थित प्रभुजी की रसोई में सह-भोज एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं समानता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और मानव सेवा को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सेवा की राह दिखाते हैं।

महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सह-भोज सामाजिक एकता और समानता का संदेश देता है। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने गांधीजी के विचारों तथा शास्त्रीजी की सादगी और ईमानदारी को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बालसिंह ने की, जबकि संचालन अमीर खान ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जयनाथ शर्मा एवं शीतल टंडन रहे। जयनाथ शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना गांधीजी की सेवा भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। शीतल टंडन ने कहा कि जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना गांधीजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, संजय मिड्डा, महेश नारंग, राजीव चावला, दलजीत सिंह कोचर, महेंद्र सचदेवा, इकबाल मंसूरी, महेंद्र तनेजा, डॉ. असलम खान, राज नितिन रावत, जीएम गांधी, वेद प्रकाश पोपली, अशोक मलिक, अशोक गांधी, नीना धिंगरा, भूपेंद्र मुंगा, राजकुमार वर्मा, दीपक सिंगल, कौशलेन्द्र स्वामी, धीरज भारद्वाज, केके गर्ग, सतीश शाह, सुरेंद्र सचदेवा, केएल दावड़ा, संजीव सवदेवा, हेमंत अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

प्रभुजी की रसोई में गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सह-भोज के माध्यम से सामाजिक समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया गया।

Leave a Reply