गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि
सहारनपुर। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाए गए असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देशभर का भ्रमण कर भारत की परिस्थितियों को समझा और लोगों को धर्म एवं जाति से ऊपर उठकर स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया।
महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के विकास की नींव मजबूत करने का कार्य किया। उनके निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश की बागडोर संभाली और अपने कार्यकाल में ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला संगठन प्रभारी एवं उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पीसीसी सदस्य धर्मवीर जैन, राज्य प्रवक्ता अमरदीप जैन, काजी शौकत हुसैन, अक्षय चौधरी, इमरान कुरैशी, हरिओम मिश्रा, मयंक शर्मा, नसीब खान, विपिन कांत शर्मा, अनिकेत कर्णवाल, सुनील राठौर, मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, सोनू भारद्वाज, घनश्याम पंत, शाहबाज अली, विनोद कुमार, अजय कुमार गौतम, ओमपाल सिंह डांकोवली, आदित्य सिंह, शमीम, मोहम्मद यूनुस अंसारी, मोहम्मद जमाल अहमद सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
