नेशनल फार्मा समिट 2026 में प्रो. रणजीत सिंह को लीजेंड अवार्ड, शोभित विश्वविद्यालय का बढ़ाया गौरव

नेशनल फार्मा समिट 2026 में प्रो. रणजीत सिंह को लीजेंड अवार्ड, शोभित विश्वविद्यालय का बढ़ाया गौरव
नेशनल फार्मा समिट 2026 में ‘फार्मालोक प्रोफेसर जी.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल लीजेंड अवार्ड’ प्राप्त करते शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के डीन हेल्थ साइंसेज प्रो. (डॉ.) रणजीत सिंह।

गंगोह/नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल फार्मा समिट 2026 में शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के डीन, हेल्थ साइंसेज प्रो. (डॉ.) रणजीत सिंह को प्रतिष्ठित ‘फार्मालोक प्रोफेसर जी.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल लीजेंड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान फार्मा एवं हेल्थकेयर शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, नेतृत्व और शैक्षणिक सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।

नेशनल फार्मा समिट 2026 का आयोजन फार्मालोक ट्रस्ट- कनेक्टिंग बाय हार्ट द्वारा 27 सितंबर 2026 को भारती विद्यापीठ ऑडिटोरियम, ए-4, पश्चिम विहार, रोहतक रोड, नई दिल्ली में किया गया। समिट में देशभर से फार्मा शिक्षा, फार्मास्युटिकल उद्योग, स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, शिक्षाविद और प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।

समिट में प्रो. (डॉ.) रणजीत सिंह को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘फार्मालोक प्रोफेसर जी.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल लीजेंड अवार्ड’ उनके लिए अत्यंत सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान फार्मा एवं हेल्थकेयर शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के प्रति एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन है।

प्रो. रणजीत सिंह ने कहा कि शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए फार्मा एवं हेल्थकेयर शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन, व्यावहारिक ज्ञान और नवाचार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विद्यार्थियों के हित में और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस उपलब्धि पर शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो. (डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू और कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह ने प्रो. रणजीत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कुलपति प्रो. (डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रो. रणजीत सिंह को मिला यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव की बात है और इससे संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply