‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला

‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला

चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से शनिवार (26 सितंबर, 2026) को हुई अहम बैठक में लिए गए फैसलों और बयान जारी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो सार्वजनिक रूप से जो बयान जारी किया है, उससे दुध का दुध और पानी का पानी हो गया है. इस दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ सत्ता पाना ही राहुल गांधी का लक्ष्य है और कांग्रेस किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है.

उन्होंने कांग्रेस के निशाने पर लेते हुए कहा, ‘भारत का सर्वोच्च न्यायालय 27 मई 2026 को SIR के पक्ष में फैसला सुनाता है. तीनों कमिश्नर एक थे, सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयोग के पक्ष में फैसला दिया और तीनों आयुक्तों की जो बैठक हुई, उसमें भी सर्वसम्मति हुई, उसके बावजूद कांग्रेस ने जिस तरफ से ये हमले करने की कोशिश की, उससे कांग्रेस पार्टी में मैच्यूरिटी की कमी साफ झलकती है.’

कांग्रेस पर पूर्ण रूप से हमलावर रहे संबित पात्रा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार (26 सितंबर) को चुनाव आयोग की मीटिंग के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी में अपने विषयों को प्रस्तुत करने में परिपक्वता नहीं है. ऐसा नहीं है कि वह मैच्योर नहीं है और नादानी में यह सब कर रहे हैं. उन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना है, उसके लिए किसी भी कद तक गिरना है, किसी भी स्तर तक गिरना है, मगर गिरने में भी जिस तरह का प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी का रह रहा है, वह भी अपरिपक्व है, क्योंकि इस तरीके से देश के लोकतंत्र पर हमला नहीं होता है, देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला नहीं होता है.’

उन्होंने कहा, ‘साल 2014 के बाद से आज तक कांग्रेस पार्टी के इतिहास को देखें, तो कोई भी ऐसी संस्था नहीं है, जिस पर कांग्रेस ने हमला नहीं किया है. भारत की किसी राजनीतिक पार्टी ने भारतीय सेना पर हमला नहीं किया है, लेकिन कांग्रेस और उनसे जुड़ी कुछ सैटेलाइट पार्टियों ने भारतीय सेना पर भी हमले किए हैं. सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, उस पर भी उन्होंने सबूत मांगे हैं. उन्होंने DGMO तक को झूठा कह दिया था. राहुल गांधी ने DGMO को भी एजेंट कहा था. यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के जजों पर कांग्रेस ने जिस तरह से हमले किए हैं, यह दिखाता है कि किसी भी संस्था को छोड़ा नहीं गया है.’

कांग्रेस ऐसा क्यों कर रही, जनता समझती है- संबित पात्रा

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी एक बात अच्छी तरह से समझ ले कि इस देश की जनता में समझदारी है. जनता जानती है कि आखिरकार कांग्रेस ऐसा क्यों कर रही है. किसी भी कीमत पर देश की सत्ता हासिल करना ही राहुल गांधी का लक्ष्य है. राहुल गांधी सत्ता हासिल नहीं कर पा रहे, इसी कारण से वह चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी का मोटो है – Can’t Win, So Let’s Spoil the Game. हम जीत नहीं सकते हैं, तो आओ लोकतंत्र के पूरे खेल को ही बिगाड़ देते हैं. लेकिन भारत जैसे महान देश में आप संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करो और जनता आपको माफ कर दे, ऐसा नहीं हो सकता है.’

Leave a Reply