‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला

‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला

New Dehi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने EC विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी पर यह उस वक्त हमला किया गया, जब उससे थोड़ी देर पहले दोनों चुनाव आयुक्तों और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की बैठक हुई है. भाजपा ने कहा कि एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग के सारे फैसले सर्वसम्मति से ही किए गए हैं.

पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से विपक्षी पार्टियां, विशेष रूप से कांग्रेस और राहुल गांधी बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप चुनाव आयोग पर लगा रहे हैं, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी हम निंदा करते हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि CEC ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन पर FIR होना चाहिए, लेकिन आज चुनाव आयोग ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें आज आयोग की बैठक को लेकर कहा गया कि जितने भी फैसले SIR को लेकर लिए गए, वो सभी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और अन्य दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए थे.

Leave a Reply