नकुड पुलिस ने चार करोड छियत्तर लाख रूपये की पोने तीन किलो अवैध स्मैक बरामद की
नकुड 24 सितबर इदेश। नकुड पुलिस को आप्रेशन सवेरा के अतर्गत बडी कामयाबी मिली है । पुलिस ने तीन बडे नशा तस्करो को गिरफतार करके उनके कब्जे से चार करोड छियत्तर लाख रूपये की किमत की दो किलो तीन सौ साठ ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है ।
कोतवाल प्रभारी निरिक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी टीम के साथ चलाये गये आप्रेशन के दौरान पुलिस ने चैकिगं के दौरान अबेहेटा मे बिजली घर के पास एक अपाचे बाईक के साथ तीन नशा तस्करो को गिरफतार किया । पुलिस ने उनके कब्जे से 2 किलो 360 गाम अवैध स्मैक बरामद की है । जिनकी बाजारी किमत 4 करोड छियत्तर लाख रूपये बतायी जा रही है ।
पुलिस अधिकारियो ने बताया कि आरोपियो के कब्जे से इलेक्टरोनिक काटा , दस लाख रूपये नकद , चार मोबाईल व एक अपाचे मोटरसाईकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के अंर्तगत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया । अधिकारियो ने बताया कि आरोपियो के पूर्व नशा तस्करी के इतिहास की जाच करायी जा रही है । पकडे गया सन्नी पुत्र वीर सिंह गंगोह थानाअतंर्गत गाम पखनपुर का निवासी है जो फिलहाल बरेली मे रहता हे। जबकि उसके साथी हर्षित पुत्र अरविद कुमार दुर्गा नगर कालोनी बरेली का रहने वाला है। तीसरा आरोपी अर्शलान उर्फ गुडडु पुत्र जीमल ग्राम कादगज थाना फतेहगंज जनपद बरेली को निवासी है।
कोतवाल ने बताया कि इस बडी कामयाबी मे स्वाट टीम व सर्विलास व एन्टी नार्कोटिक्स सेल को अहम योगदान रहा है। आरोपी सन्नी के खिलाफ पूर्व मे भी गागलहेडी व चिलकाना थानो मे एनडीपीएस एक्ट मे मामले दर्ज है।
