केएलजीएम इटर कालेज के राष्टरीय योजना के स्वयसेवको ने नशा मुक्ति रैली निकाली
- रैली की तैयारीकरते छात्र
नकुड 24 सितबर इद्रेश। नगर के केएलजीएम इटर कालेज की राष्टरीय सेवा योजना इकाई ने स्वच्छता पखवाडा व नशा मुक्ति कार्यक्रम के अतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया । साथ ही जनजागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया ।
राष्टरीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के मौके पर विद्यालय की राष्टरीय योजना इकाई द्वारा आयोजित नशा मुक्ति रैली केा प्रधानाचार्य केप्टन गौरव मिश्रा ने हरी झडी दिखाकर रवाना किया । रैली को सबोधित करते हुए गौरवमिश्रा ने कहा कि सभी छात्रछात्राए नशा मुक्ति का सकल्प लेकर अपने आसा पास के लोगो को भी नशा मुक्त रहने के लिये प्रेरित करे।
रैली मे कार्यक्रम अधिकारी मौ0 सलीम अहमद ने भी कैडेटस को संबोधित किया । इस मौके पर अनुज कुमार, अखिलेश द्विवेदी, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
