‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन

यूपी चुनाव के पहले INDIA गठबंधन में शामिल नेताओं के बीच फूट पड़ती नजर आ रही है.  आपसी जुबानी जंग के बीच सपा और कांग्रेस पार्टी का एक दूसरे पर तीखी प्रतिक्रिया देने का दौर शुरू हो गया है.

सपा सांसद इकरा हसन के बयान के बाद कांग्रेस का पलटवार आया है. कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा था कि अगर सपा और कांग्रेस का गठबंधन न होता तो उससे समाजवादी पार्टी का कोई नुकसान न होता.

वहीं इस बयान के बाद कांग्रेस के कई नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आई. कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान ने इकरा हसन के बयान पर पलटवार किया.

कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा कि अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती तो सांसद इकरा हसन की जीत भी मुश्किल थी. हसीब खान ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ रहने वाले लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो लोग भाजपा के लिए काम करते है और अखिलेश यादव को गुमराह करते है.

हसीब खान ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी गठबंधन से हटकर अलग चुनाव लड़ती तो सपा कभी इतनी ज्यादा सीटें न जीत पाती. कांग्रेस नेता हसीब खान ने चुनाव आयोग के आंकड़े पेश करते हुए कई सीटों का हवाला देते हुए बताया कि अगर सपा गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ती तो कई अहम सीटों पर सपा को हार का सामना करना पड़ सकता था.

Leave a Reply