मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदेय स्थलों पर मंथन

मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदेय स्थलों पर मंथन
सहारनपुर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह।

23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक मांगे सुझाव, 24 सितंबर तक भेजे जाएंगे प्रस्ताव

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित मतदेय स्थलों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बताया गया कि जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 19 केंद्रों पर 80 मतदेय स्थल, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 केंद्रों पर 15 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में वर्तमान में 3,794 मतदाता हैं, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 15,428 हो गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराते हुए कहा कि सूची का अवलोकन कर किसी प्रकार का सुझाव या आपत्ति हो तो उसे निर्धारित समय में जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के आधार पर प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और 24 सितंबर तक प्रस्ताव भेजे जाएंगे

बैठक में संबंधित अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply