शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गांव मोहडा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गाँव मोहडा दुर्गा मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व हेल्थ चेक-अप का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आयोजित किया गया। इस चिकित्सा शिविर में कुल 473 रोगियों को अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञों ने चिकित्सा परामर्श दिया व निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। शिविर में 108 चश्मे आवश्यकतानुसार बांटे गए, 50 रोगियों की नाड़ी परीक्षण एवं 90 लोगों की शुगर जांच की गई। शिविर का सञ्चालन सतीश कुमार द्वारा किया गया।

इस शिविर में शोभित विश्वविद्यालय के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अरुण बाबू (MS), डॉ. कुलतार सिंह, डॉ. शशीधर कुमार, डॉ. श्रीकांत, डॉ. शगुफ्ता मल्होत्रा, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. अंजली, डॉ. निशू यादव, डॉ. सृष्टि, डॉ. जयवीर व पैरामेडिकल स्टाफ सागर, अनुज, उमा, निखिल, नावेद, तन्नू, मधु, प्रभा, निशु प्रशिक्षु व अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने सहयोग किया। इस शिविर के साथ-साथ चिकित्सकों की एक टीम द्वारा गाँव के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें वृद्धावस्था में होने वाली सामान्य बीमारियों, उनके बचाव के उपायों तथा संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस कार्य में डॉ. मुनीश शर्मा, डॉ. नितिन गोयल ने भाग लिया।

इस कैंप के आयोजन पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर, जमशेद प्रधान जी ने चिकित्सा शिविर के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी और आयोजन की सराहना की। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) विकास कुमार शर्मा एवं उप-प्राचार्य डॉ कृष्णानंद ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
