दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’
संजय राउत

दिशा सालियान की मौत के मामले को लेकर सीबीआई की जांच जारी है. इस बीच दिशा सालियन के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संजय राउत का काम बेबुनियाद और उल्टे-सीधे बयान देना है. राउत ने कहा था कि उनके कदम ठाकरे परिवार को बदनाम करने के लिए पब्लिसिटी स्टंट हैं.

दिशा के पिता सतीश सालियान का संजय राउत से सवाल

सतीश सालियान ने संजय राउत से सवाल करते हुए कहा, “अगर उनकी बेटी के साथ ऐसा कुछ हुआ होता, तो क्या वे चुपचाप बैठे रहते? क्या वे वही सब नहीं करते जो मैं कर रहा हूं? किसी को भी पागलपन भरी हरकतें नहीं करनी चाहिए. इंसान को सही रास्ते पर चलना चाहिए और उचित, कानूनी तरीकों से इंसाफ की मांग करनी चाहिए.”

हम बस एक नोटिस सौंपने जा रहे हैं- सतीश सालियान

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे को मानहानि का नोटिस देने के लिए मातोश्री जाने के प्लान पर दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन ने कहा, “वो हमसे मिलेंगे या नहीं, यह उन पर निर्भर करता है. हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं. हम बस एक नोटिस सौंपने जा रहे हैं.”

सतीश सालियन ने की पुलिस सुरक्षा की भी मांग

दिशा सालियान की मौत के करीब 6 साल बाद उनके पिता आज (19 सितंबर) आदित्य ठाकरे के ‘मातोश्री’ आवास पर जाकर उन्हें मानहानि का एक नया नोटिस देने वाले हैं. उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है. यह कदम बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से दिशा सालियान मौत की सीबीआई जांच का आदेश देने और एजेंसी को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है.

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी. इस घटना के 6 दिन बाद ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी.

Leave a Reply