कलेक्टरेट मस्जिद प्रकरण मे मुसलमानो ने संयम से काम लिया- मौलाना गुलफान अहमद
नकुड 18 सितबंर इंद्रेश। जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक में नेताओ ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया है।
जमीयत उलेमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना गुलफान अहमद ने कहा कि संगठन की मजबूती संगठन के प्रत्येक सदस्य पर निर्भर है। वह जितना सक्रिय व जिम्मेदारी से काम करेगा संगठन भी उतना ही मजबूत होगा। जमीयत के पदाधिकारी गांव व कस्बों मे लोगो से संपर्क बढाकर उन्हे सगंठन के उददेश्य से लोगो को वाकिफ कराये। कहा कि कलेक्टरेट मस्जिद प्रकरण मे मुसलमानो ने संयम से काम लिया। जमीयत इस मामले को गंभीरता से ले रही है। इंसाफ पाने के लिये जमीयत सुप्रीमकोर्ट तक लडेगी।
नायब सदर मोलाना मुनव्वर हुसैन ने कहा कि आपसेी तालमेल से काम करने पर जोर दिया। संगठन तहसील सदर इरफान रशीदी ने कहा कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे। कार्यक्रम में मुफती उस्मान कासमी, मौलाना अतहर हुसैन, मुफती जुनैद मजाहिरी, मौलाना गालिब, नकुड नगर अध्यक्ष इरफान निजामी, हाफिज शाहिद रशीद, मौलाना चाहत , मौलाना अनीस, व हाफिज शमशाद उपस्थित रहे।
