उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त संयुक्त डॉ आदर्श सिंह एवं आबकारी आयुक्त नीरज वर्मा के निर्देशन में चला आबकारी विभाग का चेकिंग अभियान
क्षेत्र में नहीं होने दी जाएगी किसी तरह से अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी: उप आबकारी आयुक्त
सहारनपुर। प्रदेश के आबकारी आयुक्त नीरज वर्मा एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त डा. आदर्श सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध एवं कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके चलते अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं खाईबाड़ी करने वालों में हड़कम्प मचा रहा। आबकारी निरीक्षपक सैक्टर-1 राजेश मिश्र, आबकारी निरीक्षक सैक्टर-2 राजकमल सिंह एवं आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दीपा केसरी व बलराम सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रूप से जनपद की देशी विदेशी एवं बीयर की दुकानों तथा ढाबों एवं रेस्टोरेंट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान घंटाघर एवं अंबाला रोड स्थित रेहड़ी दुकानदार एवं ढाबा संचालकों को आबकारी नियमों से अवगत कराते हुए नियमानुसार संचालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध ग्रामों एवं ईंट भट्ठों पर भी दबिश की कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी अवैध शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध चैकिंग अभियान जारी रहेगा। उधर सरसावा चेक पोस्ट पर भी सहायक आबकारी आयुक्त विशाल वर्मा ने अपनी टीम के साथ हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की। उधर आबकारी निरीक्षक विकास यादव की टीम ने मिर्जापुर पुलिस के साथ हथिनी कुंड बैराज पर अन्य राज्यों की अवैध शराब की तस्करी पर रोकथाम के लिए वाहनों की चैकिंग की। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त नीरज वर्मा के निर्देशन के अनुसार यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सरसावा चेक पोस्ट, हथिनी कुंड बैराज, शहर में अपने ढाबे और गांव देहातों पर कच्ची शराब सब जगह चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं भी किसी भी तरह की अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं खाईबाड़ी नहीं होने दी जाएगी।
