स्कूल बैठक में टीएससीटी और एनएससीटी के व्यापक प्रचार पर जोर

स्कूल बैठक में टीएससीटी और एनएससीटी के व्यापक प्रचार पर जोर
सहारनपुर में संकुल की बैठक में अतिथि को सम्मानित करते टीएससीटी के पदाधिकारी।

शिक्षकों से संगठन से जुड़कर जरूरतमंद परिवारों की मदद में सहयोग करने का आह्वान

सहारनपुर। सरसावा के ग्राम सौराना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्कूल बैठक में टीएससीटी और एनएससीटी के कार्यों एवं उद्देश्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। बैठक में शिक्षकों को दोनों संगठनों से जोड़ने और उनके सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए टीएससीटी के जिला संयोजक संजय सहगल ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि टीएससीटी के माध्यम से अब तक 636 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को 287 करोड़ 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपने परिजनों को एनएससीटी से जोड़ने और संगठन के कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

एआरपी मनमोहन शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए शिक्षकों से नियमित रूप से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए किए जा रहे इस नेक कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। एआरपी बृजेश ने भी टीएससीटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान जिला संयोजक संजय सहगल ने एआरपी मनमोहन शर्मा एवं श्रीमती बृजेश को टीएससीटी की वार्षिक पत्रिका ‘विचार क्रांति’ भेंट की। साथ ही टीएससीटी और एनएससीटी की गतिविधियों, सदस्यता एवं संगठन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में जिला संयोजक संजय सहगल, एआरपी मनमोहन शर्मा, एआरपी श्रीमती बृजेश, संकुल शिक्षक प्रीतम सिंह, अब्दुल हक गौरी, जुगल किशोर, आशा गौड़, सुधीर कुमार, राजवीर सिंह, विजय कुमार, चंद्रमोहन, अनिल, मिथलेश रानी, रेखा रानी, सीमा, पारूल, स्वाति यादव, श्वेता दुआ, शबनम परवीन, मेहनाज, अंजू, नवीनेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply