मोदी-पुतिन की मुलाकात की तस्वीरों के साथ PM ने शेयर किया खास गाना, ‘Song for Denise’ पर यूजर्स बोले- परफेक्ट चॉइस

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तस्वीरों के साथ PM ने शेयर किया खास गाना, ‘Song for Denise’ पर यूजर्स बोले- परफेक्ट चॉइस

नई दिल्ली: 8वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पुतिन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने ऐसा गाना पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया।

पीएम मोदी ने कौन सा गाना शेयर किया?

पीएम मोदी ने तस्वीरों के साथ ‘Song for Denise’ पोस्ट किया। यह 1985 का चर्चित इटालो-डिस्को ट्रैक है, जिसे Piano Fantastique से जोड़ा जाता है। यह गाना बाद में इंटरनेट पर वायरल हुए ‘Wide Putin Walking’ जैसे मीम्स में भी इस्तेमाल किया गया था।

पीएम मोदी के इस गाने के चुनाव पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे तस्वीरों और मुलाकात के माहौल के लिए बिल्कुल सही गाना बताया।

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या सॉन्ग सिलेक्शन है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मौजूद लोगों के हिसाब से गाने का चुनाव एकदम सही है। एक अन्य यूजर ने इसे ‘परफेक्ट सॉन्ग’ बताया।

पुतिन को पीएम मोदी ने भेंट की ‘तिरुक्कुरल’

द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण भी भेंट किया।

इस उपहार को भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत से जोड़कर देखा गया। तिरुवल्लुवर की शिक्षाओं को सार्वभौमिक बताते हुए कहा गया कि उनका संदेश भाषा, संस्कृति और सीमाओं से परे लोगों तक पहुंच रहा है।

BRICS के 20 साल पूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS के 20 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी, तब इसमें सिर्फ चार देश शामिल थे। आज BRICS और उसके साझेदार देशों को मिलाकर इसका परिवार 21 देशों तक पहुंच गया है।

पीएम मोदी के मुताबिक, BRICS देश आज दुनिया की करीब 50 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में जहां वैश्विक GDP करीब ढाई गुना बढ़ी है, वहीं BRICS देशों की संयुक्त GDP करीब साढ़े चार गुना बढ़ी है।

प्रधानमंत्री ने BRICS देशों को वैश्विक इनोवेशन और नए समाधान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी रेखांकित किया।

Leave a Reply