भाकियु टिकैत की मासिक बैठक मे किसानो ने खतौनियो मे मनमाने ढंग से गलत अंश निर्धारण करने पर रोष जताया

भाकियु टिकैत की मासिक बैठक मे किसानो ने खतौनियो मे मनमाने ढंग से गलत अंश निर्धारण करने पर रोष जताया
एसडीएम को अपनी समस्याओ से अवगत कराते किसान नेता

नकुड़, 9 सितंबर। इंद्रेश। भाकियु टिकैत की मासिक बैठक में किसानो ने खतौनी मे अंश निर्धारण मे बडे पैमाने पर हुई गडबडी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। किसानो ने बिजली आपूर्ति मे कटौती के मुददे पर भी रोष जताया तथा देहात मे बिजली की आपूर्ति मे सुधार कराने की मांग की है।

यंहा क्षेत्र पंचायत के  सभागार मे आयोजित बैठक मे भाकियु के प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा कि लेखपालो ने बिना किसानो से संपर्क करे ही एक स्थान पर बैठकर मनमाने ढंग से खतौनियंा मे अशं चढा दिये। अंशो को ठीक कराने के लिये किसान तहसील के चक्कर लगा रहे है। वे परेशान है पंरतु उनकी सुनने वाला कोई नंही है। उन्होने तहसील प्रशासन से अभियान चलाकर खतौनियो ं मे हिस्से ठीक कराने की मांग की।

बैठक मे कि सानो ने देहात मे बिजली की आपूर्ति मे अध्ंााधुध बिजली की काटोती करने का आरोप लगााया। कहा कि सूखे सीजन मे आपूर्ति मे कटोती होने से फसले सूख रही है। उन्होंने चेताया कि यदि बिजली विभाग के अधिकारियो को रवैया नंही बदला तो किसान धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगें। उन्होंने क्षेत्र मे नकली कीटनाशक दवाओ की बिक्री को किसान विरोधी कदम बताया। बैठक मे किसानो ने नगर मे बढ रहे अतिक्रमण पर गहरा असंतोष जताया। अतिक्रमण के कारण नगर मे टरेक्टर लेकर आने वाले किसानो के साथ अतिक्रमणकारियो का विवाद होता है। अतिक्रमण पर तुरत अंकुश लगाया जाये। किसानो ने एसडीएम को अपनी समस्याओ से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया तथा उनकी शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

बैलक मे चौ0 बलेंद्र सिंह , प्रदीप ठाकुर, संजय आर्य डा0 इदरीश, नेत्रपाल सिंह , योगेश कुमार, प्रवीण कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply