पार्थिव शिवलिंग पूजा से होते हैं जीव के पाप क्षीण: कालेंद्रानंद महाराज

पार्थिव शिवलिंग पूजा से होते हैं जीव के पाप क्षीण: कालेंद्रानंद महाराज
सहारनपुर में पार्थिव शिवलिंग पूजा करते श्रद्धालु।

सहारनपुरं। औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1008 पार्थिव शिवलिंग पूजा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग पूजा से जीव के पाप क्षीण हो जाते हैं।  राधा विहार स्थित श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रावण मास पूजा के अंतर्गत 1008 पार्थिव शिवलिंग पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नगर की प्रसिद्ध पवित्र पांवधोई नदी शंकलापुरी से पवित्र मिट्टी लाई गई और 1008 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया, और 12 ज्योतिर्लिंग का विशेष तौर से निर्माण किया गया।

पार्थिव शिवलिंग पूजा में प्रथम शिवलिंग में विधिवत मंत्र उच्चारण कर प्राण प्रतिष्ठित किए गए और गंगाजल दूध दही घी शहद शक्कर एवं गुलाब जल से मा स्नान कराया गया। रुद्री पाठ शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत शिव महिमा स्त्रोत आदि से पार्थिव शिवलिंगों का महा रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात पार्थिव शिवलिंग का श्रंगार कर भोग अर्पण किया गया और महा आरती उतर गई। पार्थिव शिवलिंग महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा  कि कार्तिक शिवलिंग संपूर्ण प्रकृति का रूप है अर्थात जैसे-जैसे पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक होता है। वैसे ही जीव के पापों का नाश होता है, मां पार्वती ने शिवजी की प्राप्ति के लिए अपने गुरुदेव नारद जी के सानिध्य में मां पार्वती ने अपने साधना काल में एक करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर उनका पूजन कर उनका विसर्जन किया और शिव को प्रसन्न कर प्राप्त किया।

महाराज श्री ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग पूजा विशेष महत्व रखती है क्योंकि शरीर नश्वर है, उसकी नश्वरता से पहले यदि जीवात्मा को पाप से मुक्त नहीं किया गया तो जीवात्मा 84 के चक्कर में फंस जाती है। इसे मुक्ति का सरल एवं आसन उपाय केवल पार्थिव शिवलिंग पूजा है। इस अवसर पर रमेश शर्मा, अश्विनी काम्बोज, राजेंद्र दीवान, मनीष गुप्ता, राजकुमार शर्मा, पवन धीमान, अनिल कश्यप, ममता, सुनीता, डोली, शिवानी, पूनम, रेखा, गीता, सरोज, रेखा, प्रभा, कुसुम, बीना आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply