किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी: उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार

किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी: उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार
सहारनपुर में जानकारी देते आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चैहान।

सहारनपुर। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि जनपद में किसी भी सूरत में अवैध शराब की तस्करी, बिक्री एवं कसीदगी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग के निरीक्षकों की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में दिन-रात अवैध शराब का अवैध धंधा करने वालों पर कड़ी नजर है।

उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार आज यहां आयोजित बैठक में आबकारी निरीक्षकों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि लगातार आबकारी निरीक्षकों द्वारा महानगर सहित गांव-देहात में कच्ची शराब बनाने वाले तस्करों पर निगाहें रखी जा रही हैं। साथ ही अलग-अ अलग स्थानों पर आबकारी निरीक्षकों द्वारा चैकिंग अभियान  चलाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध शराब की न खरीददारी करें और न ही सेवन करें। आबकारी निरीक्षक सैक्टर 1 राजेश कुमार मिश्र व आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चैहान ने बताया कि हम अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करने वालों पर पूरी नजर रखे हुए हैं तथा अंतर्राज्यीय सीमाओं एवं चैकपोस्टों पर भी दिन-रात वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही है। साथ ही अलग-अलग टीमें बनाकर गांव-देहात में दबिशें दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सैक्टर-1 के क्षेत्र में आने वाले गांव देहात मानक मऊ से लगे छोटे-छोटे गांव व सेक्टर 2 क्षेत्र की सीमा से लगे गांव जनता रोड से लगे गांव सभी पर आबकारी निरीक्षकों की गुप्त टीमें नजर गड़ाए हुए हैं। इसी अभियान के तहत सेक्टर 1  के आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र की टीम ने लकड़ी के पुल पर बने ढाबों पर भी चैकिंग अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग पूरे जनपद में शराब के अवैध कारोबार, बिक्री एवं इस धंधे में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चला रखा है।