गंगोह पुलिस ने एक गौकश को किया लंगड़ा, चार ने उठाया अंधेरे का फायदा, फरार

गंगोह पुलिस ने एक गौकश को किया लंगड़ा, चार ने उठाया अंधेरे का फायदा, फरार
सहारनपुर में मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा गया शातिर गौकश।

सहारनपुर। गंगोह कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके चार साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, गौकशी के उपकरण एवं एक जिंदा गौवंश बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार गंगोह कोतवाली पुलिस देर रात्रि प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार, उपनिरीक्षक बिलेश कुमार व उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में सिराजपुर तिराहे पर वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिशनगढ़ चोरी से यमुना नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर चार-पांच व्यक्ति एक गौवंश को ले जा रहे हैं। पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो वहां चार-पांच व्यक्ति एक गौवंश को रस्सी से बांधकर उसकी हत्या करने की फिराक में थे। पुलिस ने गौकशों को ललकारते हुए टोका तो गौकशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जान की परवाह किए बगैर आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके चार अन्य साथी अंधेरे का ुफायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे जिनकी तलाश में पुलिस काुी देर तक काम्बिंग करती रही परंतु उनका कुछ नहीं चल सका। दबोचे गए घायल गौकश की पहचान इखलाख पुत्र अल्लाह बंदा निवासी ग्राम हलवाना थाना गंगोह के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर गौकशी के उपकरण एवं गौवंश जिंदा बरामद कर लिया। दबोचे गए घायल बदमाश ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह व उसके साथी मिलकर जंगल में घूमते आवारा पशुओं को पकड़ लेते हैं और जंगल में सुनसान जगह ले जाकर उनका कटान कर उनके मांस को मुस्लिम बस्तियों में बेच देते हैं। आज भी हम यमुना खादर से एक गौवंश को पकड़ कर लाए थे तभी पुलिस ने मुझे पकड़ लिया। पुलिस ने घायल गौकश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।