आसपा पदाधिकारियों ने कचहरी मस्जिद मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं से की मुलाकात
अधिवक्ताओं का सम्मान, संविधान और शिक्षा की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा: राव कैसर
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी यकांशीरामद्ध एवं भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर नकुड़ विधानसभा प्रभारी राव कैसर के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने दीवानी कचहरी स्थित मस्जिद से जुड़े मामले में कानूनी पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं से मुलाकात की।
इस दौरान अधिवक्ताओं नौशाद अलीए परवेज जव्वारए मोहम्मद तनवीरए मुर्तजा हैदरए अय्यूब अहमद और अंजार अहमद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा संविधान की प्रति भेंट की गई। इस अवसर पर राव कैसर ने कहा कि पार्टी की लीगल टीम इस मामले में कानूनी लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि संविधान और कानून के दायरे में रहकर धार्मिक स्थलोंए नागरिक अधिकारों तथा कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजाद समाज पार्टी प्रतिबद्ध है। राव कैसर ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि छात्रों के हितोंए शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता और समान अवसरों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।
उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी सहित शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंचितए पिछड़ेए दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिलना संविधान की भावना के अनुरूप है और इस दिशा में पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम में जोनल अध्यक्ष डीण्पीण् सिंहए जिला अध्यक्ष सचिन खुरानाए ननौता चेयरमैन अफजल खघन सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
