दारुल तदरीब अल-इस्लामी के नौ छात्रों ने संयुक्त परीक्षा में पाई महत्वपूर्ण सफलता

दारुल तदरीब अल-इस्लामी के नौ छात्रों ने संयुक्त परीक्षा में पाई महत्वपूर्ण सफलता
सहारनपुर में सफल बच्चों को सम्मानित करता मदरसा प्रबंधन।

सहारनपुर। रब्ता मदरिस-ए-इस्लामिया अरबिया, दारुल उलूम देवबंद (शाखा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जोन-3) की संयुक्त वार्षिक परीक्षा में दारुल तदरीब अल-इस्लामी के नौ छात्रों ने महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस अवसर पर मदरसे में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे के नाजिम एवं जमीयत उलेमा शहर सहारनपुर के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अतहर हक्कानी ने की तथा संचालन मुफ्ती अब्दुल माजिद नदवी ने किया। मोहम्मद अहमद ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत और मोहम्मद अबूजर ने नात-ए-पाक पेश की।मौलाना मोहम्मद अतहर हक्कानी ने कहा कि निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है और सफल छात्रों ने अपने अभिभावकों, शिक्षकों तथा संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में मोहम्मद अहमद, अब्दुस्समद, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद इसहाक मोहम्मद हारिस और मोहम्मद जैद शामिल रहे। द्वितीय स्थान मोहम्मद शफाअत तथा तृतीय स्थान मोहम्मद आसिम और मोहम्मद सादान ने प्राप्त किया। सभी सफल छात्रों को रब्ता की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर कारी अब्दुल कादिर मजाहिरी, मौलाना मोहम्मद अब्दुल्लाह नदवी, मौलाना मोहम्मद अनीस मजाहिरी, कारी मोहम्मद वसीम सआदती, मौलाना मोहम्मद उमर रशीदी, मौलाना मोहम्मद ओवैस मजाहिरी, मौलाना मोहम्मद शुऐब मजाहिरी, मौलाना अब्दुल मुकतदर कासमी, कारी मोहम्मद मुकीम नाजमी, कारी मोहम्मद शाकिर नसीमी, कारी मोहम्मद आफताब रहीमी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मौलाना मोहम्मद अतहर हक्कानी की दुआ के साथ हुआ।