अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक ‘गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं’
दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को सलाह दी है कि वो कोई भी गुमराह करने वाली या बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाएं. दरअसल, केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि कनाट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 pm बंद करने के आदेश हैं. जबरदस्त सिक्योरिटी. ढेर सारी एम्बुलेंस. क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?
अरविंद केजरीवाल के इस पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से रिप्लाई करते हुए कहा, “दिल्ली पुलिस का आज रात चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर कोई कार्रवाई करने का प्लान नहीं है. आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी गुमराह करने वाली या बिना पुष्टि वाली जानकारी न फैलाएं.”
