लाठी-गोली से नहीं दबेगी युवाओं की आवाज: आसिम
आज भारतीय किसान यूनियन वर्मा करेगी दिल्ली कूच: आसिम
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महासचिव आसिम वर्मा ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना, आंसू गैस के गोले छोड़ना तथा बलप्रयोग करना बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र इस तरह की कार्यवाही की इजाजत नहीं देता।
श्री मलिक आज भाकियू वर्मा के कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े जाने तथा बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते है। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य और न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उसकी आवाज सुनने के बजाय उसे लाठियों और आंसू गैस से दबाने का प्रयास कर रही है। यह लोकतंत्र की भावना और संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार पर सीधा प्रहार है।
आसिम मलिक ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामले ने लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इस पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। मलिक ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन वर्मा हमेशा किसानों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। छात्रों के साथ हुए अन्याय के विरोध में भारतीय किसान यूनियन वर्मा कल दिल्ली कूच करेगी और छात्रों के आंदोलन को तेज धार देगी।
आसिम ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक आवाज को लाठी और आंसू गैस से दबाया नहीं जा सकता। यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। आसिम मलिक ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं, हम झुकने वाले नहीं हैं। छात्रों के सम्मान और उनके भविष्य की रक्षा के लिए भारतीय किसान यूनियन वर्मा कल दिल्ली कूच करेगी।
वही बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के मंडल प्रभारी ने कहा कि आसिम मलिक के नेत्रत्व में दिल्ली कूच करेगे। वही संचालन जिला महामंत्री अब्दुल सत्तर ने किया।महबूब, शादाब, सद्दाम, शोकीन ,खालिद मलिक, वाली उल्लाह, मोहम्मद हसीब एडवोकेट, इकबाल ठेकेदार,सलमान, मोहम्मद हसीन, रजत शर्मा, रोहित सैनी, बिलाल, मोहसिन, इसामिल खान, शहनजर,जाबिर, अय्यूब आदि मौजूद रहे।
