भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर चलता है, इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश
इंडोनेशिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में पड़ोसी चीन के विस्तारवादी रवैये पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत विस्तारवाद नहीं, बल्कि विकासवाद के मार्ग पर चलता है. इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हुए और ‘लोकतंत्र की जननी’ के एक गौरवान्वित नागरिक के रूप में मैं सभी भारतीयों की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं.” उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की जनता ने जिस आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, उसे वह कभी नहीं भूलेंगे। पीएम मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों को दोनों देशों की साझी ताकत बताया.
