हिजांम कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
सहारनपुर। हिन्दू जागरण मंच जिला व महानगर के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत व रागिनी नायक द्वारा अखंड चराचार जगत के स्वामी समस्त सृष्टि के आराध्य सनातन समाज के भगवान राम को इमाम अर्थात पुजारी कहकर अपमानित करने के विरोध मे प्रदर्शन किया तथा कार्रवाई की मांग करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। हिन्दू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह के नेत्तृव मे कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यायल पर प्रदर्शन किया।
उन्होंने नगर मजिस्टेªेट को सौंपे ज्ञापन में कहा कि विगत 3 जुलाई 2026 को कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में आहूत एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत व रागिनी नायक ने अखंड चराचार जगत के स्वामी समस्त सृष्टि के आराध्य सनातन समाज के परमेश्वर प्रभु राम जी को इमाम अर्थात मस्जिद का पुजारी बताया है। जो भगवान राम का घोर अपमान व कुकृत्य है। जिसके कारण सम्पूर्ण हिंदू समाज आहत व दुखी हैं। कांग्रेसियों ने सदैव ही भगवान राम का अपमान किया है कभी उनके अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाया कभी कब्जाधारी बताया है आज उससे भी दो कदम आगे बढ़ कर मस्जिद के इमाम संज्ञा दे दी है जो घोर अपराध है। उन्होेने कहा कि भगवान राम हिन्दू आस्था के ईश्वर है और पूज्य हैं उनके विषय में किसी भी प्रकार ओछी टिप्पणी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ को स्वीकार नहीं है। यह हमारे इष्ट देव का घोर अपमान है जो एक अपराधिक कुकृत्य है। हम इसकी घोर निन्दा करते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि ऐसा कुकृत्य करने वाले राम विरोधी राम द्रोहियों के विरुद्ध कड़ी से कानूनी कार्रवाई करते हुए अविलंब गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, महानगर अध्यक्ष राम दीप बंसल, भानुप्रताप, मनोज तिवारी, कुलदीप राणा प्रताप सिंह देवेंद्र कुमार अनुपम अनिल कुमार परमानंद आलोक आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
