बहुजन अधिकार संगठन नई क्रांति ने जिला मुख्यायय पर किया प्रदर्शन

बहुजन अधिकार संगठन नई क्रांति ने जिला मुख्यायय पर किया प्रदर्शन
सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते बहुजन अधिकार संगठन नई क्रांति के पदाधिकारी।
सहारनपुर। बहुजन अधिकार संगठन नई क्रांति के पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक एवं संवैधानिक मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा  जिला प्रशासन को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससीध्एसटी) वर्ग के हितों से जुड़े कई मुद्दों पर केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग की। संगठन की प्रमुख मांगों में एससी/एसटी आरक्षण को बढ़ाकर 30 प्रतिशत किए जाने, न्यायपालिका सहित विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण लागू करने, प्रमोशन में आरक्षण बहाल करने, दलित सुरक्षा के लिए प्रत्येक जिले में विशेष सुरक्षा बल (एएसएफ) के गठन, जाति प्रमाणपत्र को पूरे देश में मान्यता देने तथा एससीध्एसटी वर्ग के उद्योगों को टैक्स में राहत देने की मांग शामिल रही।
ज्ञापन में आर्थिक रूप से कमजोर अत्यंत पिछड़ी ओबीसी जातियों को एससी/एसटी श्रेणी में शामिल करने, शिक्षित भूमिहीन गरीब परिवारों के युवाओं को सरकारी रोजगार की गारंटी देने, एससी/एसटी अत्याचार के मामलों में पीड़ित परिवारों को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ या अपमान करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई। संगठन ने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार को भेजने की मांग भी की गई। इस मौके पर लाल सिंह मेनवाल, नाथीराम, महंत मदनदास, सोनी कुमार, जोगिंदर आदि मौजूद रहे।