UP में सरकारी नौकरी करने का मौका, इस विभाग के 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख भी आई सामने
New Delhi : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी निकलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1251 पदों पर भर्ती निकली है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) सोमवार का भर्ती का विज्ञापन जारी किया है.
किस वर्ग के लिए कितने पद शामिल
आपको बता दें कि भर्ती में अनुसूचति जनजाति के लिए 25, अनुसूचित जाति के लिए 254, अनारक्षित वर्ग के लिए 500, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 345 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 126 पद शामिल है. इसके साथ ही पशुधन प्रसार अधिकारी की विशेष चयन भर्ती के तहत तीन पद ओबीसी वर्ग के आरक्षित किए गए हैं. ईच्छुक अभ्यर्थी 9 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं, आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई है. 6 अक्टूबर तक आवेदन पत्र में संशोधन का मौका मिलेगा.
आयोग अभ्यार्थियों को आवेदन से पहले दी सलाह
आयोग की तरफ से जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक आवेदन पूरा करने की प्रक्रिया अभ्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी. आयोग ने आवेदन से पहले अभ्यार्थियों को भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शु्ल्क, योग्यता और अन्य शर्तों का जानकारी आयोग की ओर से जारी विस्तृत विज्ञप्ति में देखने की सलाह दी गई है.
अभ्यार्थियों के पास होनी चाहिए ये जरूरी चीजें
उम्मीदवारों का बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बायोलॉजी विषय के साथ इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके अलावा, कानून के तहत स्थापित किसी वेटनरी यूनिवर्सिटी या वेटनरी कॉलेज से दो साल का वेटनरी एक्सटेंशन डिप्लोमा होना भी जरूरी है. देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना भी अनिवार्य है. उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए; नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को उम्र में छूट दी जाएगी. भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा.
