• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lakhimpur News: किसानों का सरकार को अल्‍टीमेटम, मांगें पूरी न हुईं तो इससे भी बड़ा होगा आंदोलन

  • August 19, 2022
Lakhimpur News: किसानों का सरकार को अल्‍टीमेटम, मांगें पूरी न हुईं तो इससे भी बड़ा होगा आंदोलन
  • किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों का आवाहन करते हुए कहा कि किसान इस से भी बड़े आंदोलन के लिए तैयारी रखें क्योंकि ऐसा नहीं लगता कि सरकार उनकी मांगों को इतनी आसानी से मान लेगी। उन्होंने ये भी कहा कि राजापुर मंडी किसानों की है।

लखीमपुर। स्थानीय राजापुर मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में चल रही 75 घंटे की महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने दूसरे दिन भी केंद्र सरकार व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी पर निशाना साधा। टिकैत ने किसानों का आवाहन करते हुए कहा कि किसान इस से भी बड़े आंदोलन के लिए तैयारी रखें क्योंकि ऐसा नहीं लगता कि सरकार उनकी मांगों को इतनी आसानी से मान लेगी।

टिकैत ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जब तक अपने पद पर बने रहेंगे तब तक वह जांच को प्रभावित करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री 120 बी आरोपित हैं और किसी भी मुलजिम को कहां होना चाहिए यह सबको पता है। टिकैत ने कहा कि किसानों के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमे तत्काल प्रभाव से वापस किए जाएं और उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में किसानों की जमीन को हड़पने का जो घिनौना खेल खेला जा रहा है उसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

उन्होंने ये भी कहा कि राजापुर मंडी किसानों की है। यहां पर किसानों को आने से क्यों रोका जा रहा है। कहा कि सरकार कान खोल कर सुन ले, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का नाम अपने आंदोलन में तब तक लेते रहेंगे जब तक उस पर कार्रवाई नहीं कर दी जाती। मंच से ये जानकारी भी दी कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों के कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन और धरना चल रहा है और यह लगातार जारी रहेगा।

मंच पर मौजूद रहने वाले नेताओं में राष्ट्रीय प्रवक्ता भाकियू राकेश टिकैत, तेजिंदर विर्क स्टार प्रचारक, ओमपाल मलिक राष्ट्रीय महासचिव, रामपाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, रतन मान, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल, बलजिंदर सिंह मान, जोगिंदर उगरा आदि लोग उपस्थित रहे।

टिकैत की अगुवाई में 10 सदस्य प्रतिनिधि मंडल जिला कारागार के लिए रवाना : लखीमपुर खीरी हिंसा में जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोपियों से मिलने किसान नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिला कारागार को भी रवाना हुआ। राजापुर मंडी में भाषण देने के बाद टिकैत अपने नौ अन्य साथियों के साथ जिला कारागार में किसानों से मुलाकात करने के लिए रवाना हो गए इस दौरान उनके साथ कड़ी सुरक्षा भी लगातार तैनात रखी गई।

 

 

Post navigation

Prev
Next
बुजुर्ग माता-पिता पर अत्याचार करने वाली संतान होगी संपत्ति से बेदखल, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

बुजुर्ग माता-पिता पर अत्याचार करने वाली संतान होगी संपत्ति से बेदखल, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

  • August 26, 2026
हिजाब विवाद पर मायावती की प्रतिक्रिया, बोलीं- धार्मिक मामलों में टीका-टिप्पणी से बचें

हिजाब विवाद पर मायावती की प्रतिक्रिया, बोलीं- धार्मिक मामलों में टीका-टिप्पणी से बचें

  • August 26, 2026
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- ‘देश में अब ऐसी कोई जाति नहीं जिसे आरक्षण न मिला हो’

आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- ‘देश में अब ऐसी कोई जाति नहीं जिसे आरक्षण न मिला हो’

  • August 26, 2026
यूपी-बिहार से एमपी और असम-मिजोरम तक आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यूपी-बिहार से एमपी और असम-मिजोरम तक आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  • August 26, 2026
बागपत टोल प्लाजा पर बवाल, प्रभारी मंत्री के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़

बागपत टोल प्लाजा पर बवाल, प्रभारी मंत्री के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़

  • August 25, 2026
युद्ध के समय नहीं होगी मिसाइलों की कमी? रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कंपनियों को मिलेगी अहम टेक्नोलॉजी

युद्ध के समय नहीं होगी मिसाइलों की कमी? रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कंपनियों को मिलेगी अहम टेक्नोलॉजी

  • August 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • बुजुर्ग माता-पिता पर अत्याचार करने वाली संतान होगी संपत्ति से बेदखल, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला August 26, 2026
  • हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से भड़के ओवैसी, बोले- ‘यह इस्लाम और संविधान पर हमला’ August 26, 2026
  • हिजाब विवाद पर मायावती की प्रतिक्रिया, बोलीं- धार्मिक मामलों में टीका-टिप्पणी से बचें August 26, 2026
  • आरक्षण के मुद्दे पर BJP के सहयोगियों में तकरार, अठावले के बयान पर भड़के ओम प्रकाश राजभर August 26, 2026
  • आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- ‘देश में अब ऐसी कोई जाति नहीं जिसे आरक्षण न मिला हो’ August 26, 2026
  • यूपी-बिहार से एमपी और असम-मिजोरम तक आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं August 26, 2026
  • ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर सलमान खुर्शीद बोले- ‘आज का संविधान इसकी इजाजत नहीं देता’ August 26, 2026
  • PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर दी शुभकामनाएं, बोले- दया और एकजुटता की भावना हमारा मार्गदर्शन करे August 26, 2026
  • हिजाब पर इलाहाबाद HC के फैसले पर खुर्शीद बोले, ‘ये बहुत…’ August 25, 2026
  • बागपत टोल प्लाजा पर बवाल, प्रभारी मंत्री के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ August 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021