• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Happy Janmashtami: प्राचीन केशवदेव में जन्मे कन्हाई, श्रद्धालु बाेले जय कन्हैया लाल की

  • August 19, 2022
Happy Janmashtami: प्राचीन केशवदेव में जन्मे कन्हाई, श्रद्धालु बाेले जय कन्हैया लाल की
  • Happy Janmashtami ठाकुरजी को धारण कराई गई रत्न जड़ित पोशाक। जन्मोत्सव का छाया उल्लास। 251 किलो केसर युक्त दूध दही बुरा शहद घी केवड़ा जल से किया गया अभिषेक। श्री कृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल द्वारा भगवान की बधाई गाई गई।

मथुरा। ब्रज के मंदिरों में शुक्रवार को जन्मोत्सव मनाया जाएगा, लेकिन प्राचीन केशवदेव मंदिर में गुरुवार की रात कन्हाई का जन्म हुआ। जन्म की शुभ धड़ी आते ही श्रद्धालु बोल उठे जय-कन्हैया लाल की। जन्मोत्सव का उल्लास छा गया। मंगल ध्वनि से प्रभु के जन्म की सूचना ब्रजवासियों को मिल गई।

प्रभु के जन्म के लिए मंदिर प्रांगण और तीनों प्रवेशद्वारों को देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया। सतरंगी विद्युत सज्जा की गई। रात 10 से 11 बजे तक चांदी के सिंहासन में विराजमान कर भगवान का 251 किलो केसर युक्त दूध, दही, बुरा, शहद, घी, केवड़ा, जल से सेवायत शंकरलाल गोस्वामी, मुन्नीलाल गोस्वामी श्यामाचरण गोस्वामी, गिर्राज शरण गोस्वामी, बिहारीलाल गोस्वामी, गौरव गोस्वामी ने अभिषेक किया। शंख ध्वनि बजते ही श्रद्धालुओं में भगवान के जन्मोत्सव की खुशियां छा गईं। प्रभु की जय-जयकार होने लगी। अभिषेक के पश्चात गुलाब सुगंधी, केसर, खस आदि भगवान को लगाए गए। रत्न जड़ित पोशाक धारण कराई गई। सोना, चांदी की माला धारण कराई गई। सुगंधित फूलों से भगवान को सजाया गया। ठाकुजी काे श्रृंगार कर रजत सिंहासन पर विराजमान किया गया। रात 12 बजे प्रभु के जन्म के दर्शन भक्तों ने किए। भगवान का अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं को अपलक कर रहा था। प्रभु से निगाह नहीं हट रही थी। इससे पूर्व रात आठ बजे से श्री कृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल द्वारा भगवान की बधाई गाई गई। महिला भक्तों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत किया गया। रात 12. 30 बजे भगवान की 101 दीपकों से आरती की गई। एड. सोहनलाल शर्मा, सुरेश अग्रवाल, मनमोहन, महेश गोयल, राकेश शर्मा, दीपक शर्मा, महेश, बीएल गुप्ता, आरएन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा मौजूद रहे

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम

  • August 7, 2026
FCRA बिल पर घमासान के आसार, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप; तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश

FCRA बिल पर घमासान के आसार, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप; तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश

  • August 7, 2026
‘कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं’, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी

‘कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं’, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी

  • August 7, 2026
‘देश का शिक्षा तंत्र ध्वस्त हो चुका है’, Gen-Z से बोले राहुल गांधी- छात्रों का आंदोलन इसी के खिलाफ

‘देश का शिक्षा तंत्र ध्वस्त हो चुका है’, Gen-Z से बोले राहुल गांधी- छात्रों का आंदोलन इसी के खिलाफ

  • August 7, 2026
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर चंद्रशेखर का हमला, अखिलेश का जिक्र कर पूछा- ‘क्या वो सक्षम नहीं थे?’

मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर चंद्रशेखर का हमला, अखिलेश का जिक्र कर पूछा- ‘क्या वो सक्षम नहीं थे?’

  • August 7, 2026
‘मनमर्जी करना आजादी नहीं’, NSA अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया स्वतंत्रता का असली मतलब

‘मनमर्जी करना आजादी नहीं’, NSA अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया स्वतंत्रता का असली मतलब

  • August 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • महापौर व नगरायुक्त ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा August 7, 2026
  • डीआईजी और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी August 7, 2026
  • उप्र आवास एवं विकास परिषद की परियोजनाओं में व्यापारियों को कमर्शियल एवं आवासीय प्लॉट्स आवंटित करने की मांग August 7, 2026
  • शिव ही मुक्ति का साधन: कालेन्द्रांनद महाराज August 7, 2026
  • बकाया सारा टैक्स जमा कराएं, शत प्रतिशत ब्याज की छूट पाएं August 7, 2026
  • दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम August 7, 2026
  • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों को अंतिम रूप August 7, 2026
  • FCRA बिल पर घमासान के आसार, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप; तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश August 7, 2026
  • ‘कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं’, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी August 7, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और सोसाइटी ऑफ़ फ़ार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए August 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021