Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Raju Shrivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर, ब्रेन डेड अवस्था में; यूपी-मुंबई से दिल्ली पहुंचे रिश्तेदार

  • August 19, 2022
Raju Shrivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर, ब्रेन डेड अवस्था में; यूपी-मुंबई से दिल्ली पहुंचे रिश्तेदार
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Comedian Raju Srivastava दिल्ली एम्स में भर्ती देश के जाने माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट आया है। उन्हें 10वें दिन यानी शुक्रवार को भी होश नहीं आया है। इस बीच डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

नई दिल्ली। हार्ट अटैक के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती देश के मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Shrivastav) की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच सकते हैं।

दरअसल, 10 अगस्त से दिल्ली में एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्वत को 10वें दिन (शुक्रवार) को भी होश नहीं आया है। वह वेंटिलेटर पर हैं और बेहद गंभीर स्थिति में हैं। इस बीच कलाकार के करीबी और रिश्तेदारों और परिवार के करीब सदस्यों का दिल्ली पहुंचना जारी है।

परिवार कर रहा ठीक होने की दुआएं

बुधवार-बृहस्पतिवार को राजू श्रीवास्वत को हल्क दौरे भी पड़े, जिसने इलाज कर रहे डाक्टरों को चिंता में डाल दिया। इसके चलते रात को उनके सिर का सीटी स्कैन भी कराया गया। इससे पता चला है कि ब्रेन में सूजन आई है। इसके चलते उन्हें इंजेक्शन दिए गए हैं।

ब्रेन के साथ हार्ट भी कर रहा दिक्कत

एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना की मानें तो बृहस्पतिवार सुबह एम्स के डॉक्टरों ने जानकारी दी कि राजू का ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है। इस बीच हार्ट भी दिक्कत कर रहा है। बता दें कि एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव का इलाज डाक्टर नीतिश नाइक के नेतृत्व में चल रहा है।

बीपी ने डाक्टरों को चिंता में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में भर्ती कामेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत लगातार बेहद नाजुक बनी हुई है। 10 अगस्त से ही राजू  वेंटिलेटर पर हैं और  और लगातार 10वें दिन यानी शुक्रवार को भी उन्हें होश नहीं आया है। उनका इलाज कर रहे डाक्टर के अनुसार ब्रेन के ऊपरी हिस्से का इलाज करते समय उनके ब्लड प्रेशर में भी असामान्य उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

डाक्टरों की मानें तो एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्वत की हालत पहले से अधिक गंभीर है। दरअसल, ब्रेन तो लगातार दिक्कत कर रही था और अब उनका हार्ट भी ठीक से काम नहीं कर रहा है

परेशान है परिवार, रिश्तेदार पहुंचने लगे दिल्ली

राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर उनके रिश्तेदार चिंतित हैं। उनके तमाम रिश्तेदार लखनऊ, कानपुर और मुंबई से एम्स पहुंच गए हैं। उधर, परिवार का कहना है कि हमें अब भी ईश्वर पर भरोसा है।

गौरतलब है कि 58 वर्षीय राजू को दिल्ली में 10 अगस्त को उस समय हार्ट अटैक आया, जब वे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। दरअसल, मेजर हार्ट अटैक आने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उसी दिन डाक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी कर स्टेंट डाला था। बावजूद इसके वह लगातार बेहोश हैं और वेंटिलेंटर पर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकूबाजी, 5 पुलिसवाले घायल; फरार हमलावर मुठभेड़ के बाद चितली कब्र से गिरफ्तार

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकूबाजी, 5 पुलिसवाले घायल; फरार हमलावर मुठभेड़ के बाद चितली कब्र से गिरफ्तार

  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • November 23, 2026
‘नेहरू और इंटरनेट’ पर अभिजीत दीपके के बयान पर भड़की BJP, ‘यही लोग भारत के…’

‘नेहरू और इंटरनेट’ पर अभिजीत दीपके के बयान पर भड़की BJP, ‘यही लोग भारत के…’

  • November 23, 2026
टोंक में चुनाव हारने पर स्ट्रीट लाइट हटाने का आरोप, अशोक गहलोत ने BJP को घेरा

टोंक में चुनाव हारने पर स्ट्रीट लाइट हटाने का आरोप, अशोक गहलोत ने BJP को घेरा

  • November 23, 2026
SP को सजा देने वाला सेशन जज को CJI की बेंच ने फटकारा, ‘दायरा समझें, बाहुबली बनने की…’

SP को सजा देने वाला सेशन जज को CJI की बेंच ने फटकारा, ‘दायरा समझें, बाहुबली बनने की…’

  • November 23, 2026
UP BJP ने सांसदों, विधायकों को दिया काम, 11 दिन में पूरा करना होगा टास्क

UP BJP ने सांसदों, विधायकों को दिया काम, 11 दिन में पूरा करना होगा टास्क

  • November 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सुल्तानपुर में सपा का पीडीए योद्धा संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को 4 हजार रुपये देने का ऐलान November 23, 2026
  • मां शाकुंभरी देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन November 23, 2026
  • बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो युवक गंभीर घायल November 23, 2026
  • बच्चों की आंखों पर भारी पड़ रहा मोबाइल, कम उम्र में कमजोर हो रही नजर November 23, 2026
  • खादी महोत्सव में किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को बताईं आधुनिक खेती की तकनीकें November 23, 2026
  • कंपनी बाग में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व November 23, 2026
  • 24 नवंबर को सहारनपुर पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे जनसभा को संबोधित November 23, 2026
  • राष्ट्रीय गदा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम बनी चैंपियन, चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर November 23, 2026
  • नाट्य एकेडमी की नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन November 23, 2026
  • दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकूबाजी, 5 पुलिसवाले घायल; फरार हमलावर मुठभेड़ के बाद चितली कब्र से गिरफ्तार November 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021