• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Raju Shrivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर, ब्रेन डेड अवस्था में; यूपी-मुंबई से दिल्ली पहुंचे रिश्तेदार

  • August 19, 2022
Raju Shrivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर, ब्रेन डेड अवस्था में; यूपी-मुंबई से दिल्ली पहुंचे रिश्तेदार
  • Comedian Raju Srivastava दिल्ली एम्स में भर्ती देश के जाने माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट आया है। उन्हें 10वें दिन यानी शुक्रवार को भी होश नहीं आया है। इस बीच डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

नई दिल्ली। हार्ट अटैक के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती देश के मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Shrivastav) की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच सकते हैं।

दरअसल, 10 अगस्त से दिल्ली में एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्वत को 10वें दिन (शुक्रवार) को भी होश नहीं आया है। वह वेंटिलेटर पर हैं और बेहद गंभीर स्थिति में हैं। इस बीच कलाकार के करीबी और रिश्तेदारों और परिवार के करीब सदस्यों का दिल्ली पहुंचना जारी है।

परिवार कर रहा ठीक होने की दुआएं

बुधवार-बृहस्पतिवार को राजू श्रीवास्वत को हल्क दौरे भी पड़े, जिसने इलाज कर रहे डाक्टरों को चिंता में डाल दिया। इसके चलते रात को उनके सिर का सीटी स्कैन भी कराया गया। इससे पता चला है कि ब्रेन में सूजन आई है। इसके चलते उन्हें इंजेक्शन दिए गए हैं।

ब्रेन के साथ हार्ट भी कर रहा दिक्कत

एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना की मानें तो बृहस्पतिवार सुबह एम्स के डॉक्टरों ने जानकारी दी कि राजू का ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है। इस बीच हार्ट भी दिक्कत कर रहा है। बता दें कि एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव का इलाज डाक्टर नीतिश नाइक के नेतृत्व में चल रहा है।

बीपी ने डाक्टरों को चिंता में डाला

एम्स में भर्ती कामेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत लगातार बेहद नाजुक बनी हुई है। 10 अगस्त से ही राजू  वेंटिलेटर पर हैं और  और लगातार 10वें दिन यानी शुक्रवार को भी उन्हें होश नहीं आया है। उनका इलाज कर रहे डाक्टर के अनुसार ब्रेन के ऊपरी हिस्से का इलाज करते समय उनके ब्लड प्रेशर में भी असामान्य उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

डाक्टरों की मानें तो एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्वत की हालत पहले से अधिक गंभीर है। दरअसल, ब्रेन तो लगातार दिक्कत कर रही था और अब उनका हार्ट भी ठीक से काम नहीं कर रहा है

परेशान है परिवार, रिश्तेदार पहुंचने लगे दिल्ली

राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर उनके रिश्तेदार चिंतित हैं। उनके तमाम रिश्तेदार लखनऊ, कानपुर और मुंबई से एम्स पहुंच गए हैं। उधर, परिवार का कहना है कि हमें अब भी ईश्वर पर भरोसा है।

गौरतलब है कि 58 वर्षीय राजू को दिल्ली में 10 अगस्त को उस समय हार्ट अटैक आया, जब वे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। दरअसल, मेजर हार्ट अटैक आने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उसी दिन डाक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी कर स्टेंट डाला था। बावजूद इसके वह लगातार बेहोश हैं और वेंटिलेंटर पर हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

  • September 25, 2026
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश

  • September 25, 2026
डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’

डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’

  • September 25, 2026
SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’

SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’

  • September 25, 2026
सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से शिखर पर पहुंचा गन्ना व चीनी उद्योग

सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से शिखर पर पहुंचा गन्ना व चीनी उद्योग

  • September 25, 2026
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 133 गवाह, CCTV से बैंक खातों तक पुलिस ने जुटाए साक्ष्य September 25, 2026
  • गहलोत का BJP पर निशाना, ‘राजस्थान निकाय चुनाव में हुई वोटों की लूट’ September 25, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन September 25, 2026
  • 28 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस September 25, 2026
  • जनकपुरी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चोरी के सामान सहित दो आरोपी गिरफ्तार September 25, 2026
  • सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन September 25, 2026
  • बलियाखेड़ी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी September 25, 2026
  • सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश September 25, 2026
  • डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’ September 25, 2026
  • SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’ September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021